कमल संदेश यात्रा में भाजपाइयों ने दिखाई ताकत

संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी कमल संदेश यात्रा के तहत शनिवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकला। शहर के ए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 12:09 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 12:09 AM (IST)
कमल संदेश यात्रा में भाजपाइयों ने दिखाई ताकत
कमल संदेश यात्रा में भाजपाइयों ने दिखाई ताकत

संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी कमल संदेश यात्रा के तहत शनिवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकला। शहर के एचआरपीजी कालेज में लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधान सभा के कार्यकर्ता शामिल हुए। सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष के साथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में मगहर तक जुलूस निकाला। साथ ही विकास के लिए एक बार फिर पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के तीनों विधान सभा के साथ अंबेडकर नगर जिले के आलापुर व गोरखपुर के खजनी विधान सभा के कार्यकर्ता 11 बजे से महाविद्यालय में एकत्र होना शुरू हुए। इसके बाद मोटरसाइकिल से शहर में नारेबाजी करते हुए डीघा बाईपास होकर मगहर कबीर चौरा पहुंचे। खलीलाबाद में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महामंत्री नरेंद्र ¨सह ने कहा कि

केंद्र में सरकार बनने के बाद विकास हुआ। सभी वर्ग के हित कार्य करने हुए जरूरतमंदों को कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे सारे गठबंधन फेल है। सांसद शरद त्रिपाठी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

मोटरसाइकिल रैली में राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, संतराज यादव, जिलाध्यक्ष सेतवान राय, खलीलाबाद विधायक दिग्विजय नारायण जय चौबे, मेहदावल विधायक राकेश ¨सह बघेल, धनघटा विधायक श्रीराम चौहान,

आलापुर विधायक अनीता कमल, खजनी विधायक संतप्रसाद, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, नपा चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, नपं मगहर चेयरमैन संगीता वर्मा, प्रदेश मंत्री नीतू ¨सह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, श्यामकरन ¨सह, बद्रा प्रसाद यादव,

जिलाउपाध्यक्ष अम्बरीष राय, गणेश पांडेय, दीनदयाल ¨सह, अनिरूध्द निषाद, जगदम्बा श्रीवास्तव, राजेश

¨सह, आनंद त्रिपाठी, दयाराम कन्नौजिया, ,ज्ञानेंद्र मिश्र, दुर्गा पांडेय, जोखई ¨सह,धनन्जय पाण्डेय ,दिग्पाल पाल, राममिलन यादव, पंचराम , किरण प्रजापति, अत्रिमुनि राय, विवेकानंद वर्मा, देवेंद्र मिश्रा, मनीराम यादव, घनश्याम दास बिडला , संत¨वदर पाल जज्जी, दिनेश ¨सह, राघवेंद्र तिवारी, डा. अरुण द्विवेदी, राजीव गुप्ता, विजय चौबे, आदित्य प्रताव यादव, अर्जुन चौधरी, सुशील चौधरी, अनिरुद्ध शुक्ल, श्यामबिहारीसहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

----------------

chat bot
आपका साथी