सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 11:27 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

संतकबीर नगर: गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे सड़क दुर्घटना हो गई। एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। इसमें से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुधारा थानाक्षेत्र के प्रसादपुर गांव के निवासी रहमत अली पुत्र सादिक अली शुक्रवार को गांव के ही सनी यादव पुत्र मंतराम के साथ बाइक से खलीलाबाद जा रहे थे। ये लोग सुबह के करीब नौ बजे कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के बूधा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इसी दरम्यान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे रहमत अली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, सनी को हल्की चोटें आई। इन्हें निकट के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। कांटे पुलिस चौकी के प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवक के ममेरे भाई शैद हुसेन ने थाने में तहरीर दी है। युवक के गले से प्लास्टिक रिग निकालकर चिकित्सक ने बचाई जान

संतकबीर नगर: एक चिकित्सक ने शुक्रवार को खलीलाबाद निवासी युवक के गले में फंसे प्लास्टिक रिग को निकालकर उसकी जान बचा ली। बोतलबंद पानी-पीने के दौरान दोपहर में उसके गले में बोतल का प्लास्टिक रिग फंस गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थीं।

खलीलाबाद निवासी पंकज पांडेय शुक्रवार को दोपहर के करीब एक बजे एक दुकान से पानी की बोतल खरीदकर पानी पी रहे थे। इसी दौरान ढ़क्कन के नीचे की प्लास्टिक रिग उनके गले में फंस गई। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थीं। परिवार के सदस्य उन्हें इलाज के लिए नाक-कान-गला विशेषज्ञ डा. एके पांडेय के पास ले गए। इंडोस्कोपी करने पर गले में प्लास्टिक की रिग फंसे होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चिकित्सक ने कुशलतापूर्वक रिग को गले से बाहर निकाल दिया। इससे युवक की जान बच गई।

chat bot
आपका साथी