दो खरीद केंद्रों पर पहुंचे डीएम

संतकबीर नगर: डीएम रवीश गुप्त शुक्रवार को सरैया बाईपास स्थित मंडी यार्ड में पहुंचे। यहां पर इन्होंने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 01 Nov 2019 10:58 PM (IST)
दो खरीद केंद्रों पर पहुंचे डीएम
दो खरीद केंद्रों पर पहुंचे डीएम

संतकबीर नगर: डीएम रवीश गुप्त शुक्रवार को सरैया बाईपास स्थित मंडी यार्ड में पहुंचे। यहां पर इन्होंने मंडी समिति के सचिव अमित गुप्त की मौजूदगी में पीसीएफ और मार्केटिग के खरीद केंद्र पर प्रभारियों से बातचीत की।

इस दरम्यान यहां पर धान बेंचने वाले एक भी किसान नहीं मिले। पंखी, इलेक्ट्रानिक तराजू आदि मिला। केंद्र प्रभारियों ने कहा कि अधिकांश किसानों ने धान की कटाई शुरू नहीं की है। कम से कम दस दिन के बाद ही किसान केंद्रों पर धान बेंचने के लिए आ सकते हैं। इसके अलावा ये प्राथमिक विद्यालय-मगहर में पहुंचे। यहां पर इन्होंने पठन-पाठन की स्थिति देखी। बच्चों से गिनती व पहाड़ा पूछे, कई बच्चे सही से नहीं बता पाए। इसके इतर रसोई कक्ष के पास मिड-डे-मील(एमडीएम)के तहत बच्चों के लिए बने भोजन को चखे। भोजन सही बना हुआ मिला। वहीं मगहर स्थित कांजी हाउस में जांच करने पर बेसहारा पशु बंधे हुए मिले लेकिन आसपास गंदगी मिली। सफाई न होने से जगह-जगह गोबर पड़ा हुआ मिला। इसके इतर इन्होंने यहां पर छठ घाट का जायजा लिया। यहां पर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

-----

जिला प्रबंधक ने राइस मिलों की जांच की पीसीएफ की जिला प्रबंधक अंजना नायक ने शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गायत्री राइस मिल, मंडी यार्ड के पास स्थित देवनारायण-राधेश्याम राइस मिलों की जांच की। ये राइस मिलें धान की कुटाई के लिए उपयुक्त हैं या नहीं, इसकी जानकारी ली। इसके इतर इन्होंने मंडी यार्ड में पीसीएफ के खरीद केंद्र के प्रभारी से खरीद के बारे में बात की।

-------

chat bot
आपका साथी