एआइएमआइएम के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन(एआइएमआइएम)के जिलाध्यक्ष इरशाद आलम खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुशील कुमार पाण्डेय को सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 11:20 PM (IST)
एआइएमआइएम के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
एआइएमआइएम के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

संतकबीर नगर : आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन(एआइएमआइएम)के जिलाध्यक्ष इरशाद आलम खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुशील कुमार पाण्डेय को सौंपा।

एआइएमआइएम कार्यकर्ताओं ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट या स्पेशल कोर्ट के जरिए बाबरी मस्जिद को ढहाने वाले आरोपितों के मुकदमों का त्वरित निस्तारण किया जाए। देश में ऐसा माहौल न बने, जिससे व्यक्ति विशेष को सदैव अपने अधिकारों के हनन होने की आशंका बनी रहे। इस अवसर पर कमरूल हसन अंसारी, मजहर अली, मो. महमूद, महमूद अली, अताउल्लाह, मेराज खां, मो. आरिफ, तौफिक अहमद, मास्टर नूरूल्लाह, नियाज अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

--------------

chat bot
आपका साथी