तीनों तहसीलों को भेजे गए यूपिका के 3,100 कंबल

यूपिका नामक फर्म का 3100 कंबल जिले में आ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 10:47 PM (IST)
तीनों तहसीलों को भेजे गए यूपिका के 3,100 कंबल
तीनों तहसीलों को भेजे गए यूपिका के 3,100 कंबल

संतकबीर नगर: यूपिका नामक फर्म का 3,100 कंबल जिले में आ गया है। कलेक्ट्रेट परिसर से गुरुवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे इतनी संख्या में कंबल से लदे एक ट्रक को मेंहदावल, खलीलाबाद व धनघटा आदि तीनों तहसीलों के लिए रवाना कर दिया गया। गरीबों, असहायों को ठंड से बचाने के लिए जल्द ही इन्हें यह कंबल मुफ्त में बांटा जाएगा।

शीतलहर व ठंड से गरीबों, असहायों को बचाने के लिए शासन से इस जिले को प्रत्येक तहसील को पांच-पांच लाख के हिसाब से कुल 15 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। टेंडर की कार्यवाही पूरी करने के बाद जेम पोर्टल के जरिए इस राशि से कंबल खरीदना है। यूपिका से प्रति कंबल 388 रुपये के हिसाब से 3100 कंबल खरीदे गए हैं। वहीं 750 कंबल की खरीद के लिए टेंडर खुलना है। एडीएम वित्त एवं राजस्व रणविजय सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि गरीबों, असहायों में जल्द ही कंबल वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी