पीएम मोदी के प्रयागराज कार्यक्रम में जिले से जाएंगी 1800 महिलाएं

बीसी सखी समूह की महिलाएं व अन्य से संपर्क कर रहे एनआरएल के कर्मी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:48 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:48 PM (IST)
पीएम मोदी के प्रयागराज कार्यक्रम में जिले से जाएंगी 1800 महिलाएं
पीएम मोदी के प्रयागराज कार्यक्रम में जिले से जाएंगी 1800 महिलाएं

संतकबीर नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच दिसंबर के प्रयागराज के प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले की 1800 महिलाएं जाएंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अधिकारी व कर्मचारी इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। एनआरएलएम के कर्मी बीसी सखी, समूह की महिलाएं व अन्य से संपर्क कर रहे हैं। इनको ले जाने के लिए साधन के बारे में विचार-विमर्श हो रहा है। जल्द ही व्यवस्था पर निर्णय ले लिया जाएगा।

पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मिशन के निदेशक भानु चंद्र गोस्वामी ने 26 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिग (वीसी) की थी। इसमें संतकबीर नगर जिले से 1800 महिलाओं को इस कार्यक्रम में शामिल कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से एनआरएलएम के अधिकारी व कर्मचारी सभी बीसी सखी, समूह की महिलाएं, सामुदायिक शौचालय में तैनात महिलाएं, पंचायत सहायक से संपर्क कर रहे हैं। पीएम के कार्यक्रम में चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उपायुक्त एनआरएलएम जिशान रिजवी ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान में लगी हुई है। हर क्षेत्र में इनकी भागीदारी बढ़ाई जा रही है। पीएम के कार्यक्रम में पहुंचकर महिलाएं गौरवान्वित महसूस करेंगी। यह शासन की अच्छी पहल है। धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस

संतकबीर नगर: गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को बैठक कर जिम्मेदारों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि छह दिसंबर से आरंभ होने वाला शहीदी दिवस आठ दिसंबर तक चलेगा। गुरुद्वारा के मीडिया प्रभारी सतविदर पाल सिंह जज्जी ने बताया कि जागरूकता के लिए 30 नवंबर से छह दिसंबर तक हर दिन सुबह पांच बजे प्रभातफेरी का कार्यक्रम चलेगा। छह दिसंबर को दिन में 10 बजे अखंड साहब पाठ आरंभ होगा। सात दिसंबर को पंजाब के रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन से संगतों को निहाल किया जाएगा। आठ दिसंबर को सुबह अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होने के बाद दरबार और गुरु का अटूट लंगर लगेगा। शाम को पंजाब से आए गतका पार्टी द्वारा तलवारबाजी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। शाम चार बजे गुरु ग्रंथ साहब की भव्य शोभायात्रा शुगर मिल तिराहे से निकलकर बैंक चौराहा,गोला बाजार, मधुकुंज चौराहा से वापस गुरुद्वारा पहुंचेगी। कार्यक्रम की तैयारियां पूर कर ली गई हैं।

chat bot
आपका साथी