पुलिस चौकी के पीछे लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

पिता ने तहरीर दी है। जिस पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। आत्महत्या है या हत्या हर बिन्दु पर जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 11:27 PM (IST)
पुलिस चौकी के पीछे लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
पुलिस चौकी के पीछे लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

चन्दौसी: थाना बनियाठेर क्षेत्र में चौकी के पीछे पेड़ पर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

कस्बा नरौली के मोहल्ला मंसा देवी निवासी उस्मान पुत्र नन्हें बुधवार की सुबह शौच को जा रहा था तभी उसने चन्दौसी-सम्भल मार्ग स्थित पुलिस चौकी के पीछे पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। उस्मान ने 100 डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने 100 डायल व चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में सीओ केके सरोज भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा। युवक का पेड़ पर लटका शव मिलने की जानकारी होने पर मौके पर काफी संख्या में महिला व पुरुष एकत्र हो गए। जिन्होंने पेड़ पर लटके युवक की पहचान मोहल्ला साहूकारा निवासी अभिषेक (22) पुत्र मनोज राघव के रुप में की। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पिता मनोज राघव ने बताया कि अभिषेक मोबाइल कंपनी में काम करता था। मंगलवार की शाम 6:30 बजे घर से निकला था। काफी देर तक नही लौटा तो उन लोगों ने उसके मोबाइल पर कॉल की, घंटी जाने के बाद भी अभिषेक का फोन नही उठ रहा था। उसके बाद उसको कस्बे में तथा दोस्तों के यहां तलाश किया, लेकिन अभिषेक का कही पता नही चला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय ¨सह ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि उसने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है।

chat bot
आपका साथी