महिलाओं और छात्राओं को किया सुरक्षा के प्रति जागरूक

बबराला मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वाबलंबन अभियान के चलते स्कूल बा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 12:22 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 12:22 AM (IST)
महिलाओं और छात्राओं को किया सुरक्षा के प्रति जागरूक
महिलाओं और छात्राओं को किया सुरक्षा के प्रति जागरूक

बबराला: मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन अभियान के चलते स्कूल, बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त करने के लिए एंटी रोमियो प्रभारी युवराज सिंह ने टीम के साथ सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181 महिला अपराध के बारे में जानकारी देकर उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ही पातालेश्वर शिव मंदिर पर मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत स्कूल, बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त करने के लिए एंटी रोमियो प्रभारी युवराज सिंह ने कहा कि महिलाएं और छात्राएं अपनी आत्मरक्षा स्वयं करें। अगर उन्हें कोई परेशान करता है तो वह इसकी जानकारी महिला पुलिस व संबंधित थाना पुलिस को जरूर दें, जिससे आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए गये है, महिलाएं व छात्राए प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई अपराध होता है तो वह अपने स्वजन व पुलिस से न छिपाएं। अगर अपने साथ हुए अपराध को वह छिपाएंगी तो शोहदों के हौसलें बढ़ेंगे। चन्द्रपाल सिंह एवं विजयपाल यादव ने भी महिलाओं और छात्राओं को समाज में होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी