जल संकट विश्व की सबसे बड़ी समस्या

पूरे विश्व में लगातार स्वच्छ जल का स्तर कम होता जा रहा है जिससे जल संकट का खतरा बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 01:43 AM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 01:43 AM (IST)
जल संकट विश्व की सबसे बड़ी समस्या
जल संकट विश्व की सबसे बड़ी समस्या

पूरे विश्व में लगातार स्वच्छ जल का स्तर कम होता जा रहा है, जिससे जल संकट का खतरा बढ़ रहा है। इसी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सभी देश पानी की समस्या से निपटने के उपाय कर रहे हैं। हमारे देश में भी सरकार जल को लेकर काफी सजग है। पानी की इतनी बड़ी समस्या को देखते हुए भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग समरसेबिल पंप को घंटों चलाकर व्यर्थ ही पानी की बर्बादी कर रहे हैं। कुछ लोग तो बिना काम के ही सैकड़ों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद कर रहे हैं। उसके बाद स्थानीय प्रशासन पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कोई खास उपाय नहीं कर रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में एक एक बूंद पानी के लिए लोग तरस जाएंगे। इस संकट को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा, जिससे भूगर्भ में पानी के भंडार को भविष्य के लिए सुरक्षित किया जो सके।

शेर सिंह यादव, सौंधन, सम्भल

chat bot
आपका साथी