शिवसेना के भाई बीजेपी को यूपी में हराएंगे: ओवैसी

जेएनएन सम्भल एआइएमआइएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को सिरसी कस्बा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह भाजपा के खिलाफ पूरी तरह से आक्रामक रहे। इस दौरान ओवैसी ने कहा कि 2017 के विधानसभा में कांग्रेस व सपा मिलकर लड़े 2019 में मिलकर लड़े लेकिन बीजेपी को नहीं हरा पाए। यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 01:21 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 01:21 AM (IST)
शिवसेना के भाई बीजेपी को यूपी में हराएंगे: ओवैसी
शिवसेना के भाई बीजेपी को यूपी में हराएंगे: ओवैसी

जेएनएन, सम्भल : एआइएमआइएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को सिरसी कस्बा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह भाजपा के खिलाफ पूरी तरह से आक्रामक रहे। इस दौरान ओवैसी ने कहा कि 2017 के विधानसभा में कांग्रेस व सपा मिलकर लड़े, 2019 में मिलकर लड़े लेकिन बीजेपी को नहीं हरा पाए। यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए। अपनी पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि औरंगाबाद में 21 साल से शिव सेना का प्रत्याशी जीतता था। वहां एआइएमआइएम ने जीत दर्ज की, अपना विधायक बनाया। कांग्रेस, राकांपा ने जो नहीं किया वह हमने किया। हम शिव सेना को हरा सकते हैं तो क्या शिव सेना के सगे भाई बीजेपी को यूपी में नहीं हरा सकते। बोले- किशन गंज, बिहार में तीन लाख वोट लिए। जीत दर्ज की। विभिन्न दल कहते हैं कि ओवैसी के लड़ने से बीजेपी को फायदा है। मैं उन सभी नेताओं को खुले मंच पर आमंत्रित करता हूं वह सामने आकर बात करें। वह खुद हारते हैं और इल्जाम हम पर लगाते हैं। बिहार में पांच विधायक जीते तो उनके पेट में दर्द हो गया। बिहार के सीमांचल के इंसाफ की बात कर जीत दर्ज की। वहां की महिलाएं से जब लोगों ने पूछा किसे वोट करेंगी तो वह बोलीं गोल टोपी, चेहरे पर दाढी और लंबा है उसे ही वोट दूंगी। यह मजलिस का प्यार है।

उन्होंने सपा, कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। अखिलेश यादव के परिवार को हिदू वोट नहीं मिला तो इसीलिए हारे। क्या उप्र में सिर्फ मुस्लिम वोट ही है। सबके वोट है। हमसे सवाल किया जाता है। पूछते हैं अतीक को क्यों लिया। बीजेपी के 37 फीसद प्रत्याशियों पर आपराधिक केस है। खुद सीएम के मुकदमे वापस हुए। मुजफ्फरनगर में केस वापस हुए। सम्भल के लिए बोले, 60 हजार वोट सम्भल में मजलिस को मिला। सम्भल से मेरा उम्मीदवार विधायक बनेगा। संसद की तकरीर देखिए सबसे ज्यादा मैंने बोला है। सीएए व एनआरसी कानून पर 300 भाजपा के सांसद के खिलाफ मैं लड़ा। प्रतियां फाड़ी। सीएए में सम्भल के दो बच्चों की जान गई। पुलिस की नहीं किसी और के गोली से मर गए। ओवैसी ने कहा कि सम्भल में सेशन कोर्ट, आलू किसानों के लिए योजना, शिक्षा के क्षेत्र में आगे किया जाएगा। सम्भल में 50 फीसद साक्षरता दर है कौन है इसका जिम्मेदार, विधायक क्या कर रहे हैं। सम्भल में 30 पीएचसी हैं और बलिया मं 81 क्यों। सिर्फ इसीलिए कि यहां मुसलमान ज्यादा हैं। सरकार बताए कितने मुसलमानों के पास अंत्योदय व बीपीएल कार्ड है। आज भी प्रदेश का 47 फीसद मुसलमान गरीब है। बिना नाम लिए सपा के दो कद्दावर नेताओं को निशाने पर लिया। बोले, एक अपने पोते को यहां सांसद बनाना चाह रहे हैं दूसरे अपने पोते के लिए तैयारी कर रहे हैं। अब इनमें से एक का क्या होगा। किसान आंदोलन चलाने वाले एक नेता को चचाजान..से संबोधन करते हुए मुजफ्फरनगर दंगा में पीड़ित लोगों को लेकर सवाल किए। बोले मुकदमे वापस कराए गए। भाजपा से मिलकर काम हुआ। अब दोषी मैं हो गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, मुशीर खां तरीन, मुशीर तरीन, शहजाद, सैय्यद असलम के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी