सम्भल में दो स्थानों पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, छह को लगी गोली

जेएनएन सम्भल थाना एचोड़ा कंबोह क्षेत्र में रविवार को तेज बरसात के बीच कार और बाइक सवार बद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 11:56 PM (IST)
सम्भल में दो स्थानों पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, छह को लगी गोली
सम्भल में दो स्थानों पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, छह को लगी गोली

जेएनएन, सम्भल: थाना एचोड़ा कंबोह क्षेत्र में रविवार को तेज बरसात के बीच कार और बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। कार सवार बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गए। इसके बाद जिले में जगह-जगह चेकिग शुरू हो गया। चन्दौसी पुलिस ने कार सवार बदमाशों को घेरा तो यहां भी मुठभेड़ शुरू हो गई। सूचना पर एसपी, सम्भल व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। चंदौसी में हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों स्थानों पर हुई मुठभेड़ में चन्दौसी के तेल कारोबारी से लूट में शामिल पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। बदमाशों की फायरिग से एक सिपाही भी घायल हो गया।

थाना क्षेत्र के जोया इकौंदा मार्ग पर बदमाशों के होने की जानकारी पर थानाध्यक्ष संदीप बालियान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई। इसके बाद सीओ जितेंद्र कुमार एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने फायरिग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। यह बदमाश बाइक पर सवार थे। कार सवार बदमाश भाग गए। उन्हें पकड़ने के लिए जगह जगह चेकिग की जा रही है। मुठभेड़ की जानकारी पर एसपी चक्रेश मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने पूरे जिले में चेकिग शुरू करा दी। बदमाश सम्भल क्षेत्र से निकलकर चन्दौसी क्षेत्र में पहुंच गए। उस समय चन्दौसी पुलिस नेहटा करेली मार्ग पर चेकिग कर रही थी। पुलिस ने कार सवारों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिग कर दी। बदमाशों की तरफ से गई फायरिग में एक गोली सिपाही अभिषेक के हाथ में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस फायरिग में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को असमोली सीएचसी व चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तीन दिन पहले पकड़े गए बदमाश ने बताए नाम

एसपी ने बताया कि इन बदमाशों ने एक माह पहले चन्दौसी तेल कारोबारी सुभिज्ञ के यहां से पांच लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इनका एक साथी तीन दिन पहले मुरादाबाद जनपद के थाना मूंढापांडे में लूट की घटना को अंजाम देते समय पकड़ा गया था। उसी ने इनके नाम बताए थे। एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद हैप्पी निवासी सिरसी और दीपक निवासी बेटला थाना हजरत नगर गढ़ी को गिरफ्तार किया गया है। चन्दौसी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में परवेज निवासी ग्राम पैगा काशीपुर उत्तराखंड, मुकेश व इसका भाई मुनेश निवासी सादक सराय सिरसी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन तमंचे, कार और लूटी गई नगदी में से 90 हजार रुपये बरामद किए है। इन पांचों पर तीन दिन पहले ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। भयंकर सर्दी और बरसात के बीच होती रही फायरिग

सम्भल: रविवार को सुबह बरसात के चलते लोग घरों से भी नहीं निकले थे। सर्दी और बरसात होने के चलते किसान भी खेतों पर नहीं पहुंचे थे, लेकिन एचोड़ा कंबोह पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। जब फायरिग हुई तो ग्रामीणों को भी फायरिग की आवाज पहुंची। इसी बीच कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए मौके की तरफ पहुंचे, लेकिन पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होती देख वापस लौट आए।

chat bot
आपका साथी