शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए लगा दिया वेतन

सचिन चौधरी चन्दौसी शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षक ही आगे आ रहे हैं। गांव आटा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 02:15 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:05 AM (IST)
शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए लगा दिया वेतन
शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए लगा दिया वेतन

सचिन चौधरी, चन्दौसी : शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षक ही आगे आ रहे हैं। गांव आटा स्थित प्राथमिक स्कूल की प्रधानाचार्य चयनिका गुप्ता ने सबसे पहले विद्यालय को हाईटेक बनाया। उन्होंने अपने वेतन से स्कूल में सात लाख रुपये लगाकर उसे हाईटेक बना दिया। अब स्कूल के बाद वह ऐसे बच्चों को निश्शुल्क पढ़ाती है जो पढ़ने में कमजोर है। वह अब भी बच्चों को क्लास समय के बाद ऑनलाइन पढ़ा रही है।

गांव आटा स्थित प्राथमिक विद्यालय में वर्ष 2011 में 224 बच्चे पंजीकृत थे लेकिन, विद्यालय के भवन की स्थिति बेहद खराब थी। कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसी दौरान चन्दौसी निवासी चयनिका गुप्ता की तैनाती इस विद्यालय में हो गई। उन्हें इंचार्ज अध्यापक बनाया गया तो उन्होंने विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। अपना खुद का वेतन विद्यालय में लगाना शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्होंने भवन को सही कराया। इसके बाद परिसर को बेहतर बनाने के लिए पेड़ पौधे लगवाए। इतना ही नहीं उन्होंने ढ़ाई लाख रुपये खर्च विद्यालय के भवन पर डिजिटल पेंट कराया। अब विद्यालय की सुंदरता देखते ही बनती है। स्कूल बंद होने के बाद भी वह बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई तो करा ही रही है और जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर है उन्हें क्लास के बाद भी ऑनलाइन पढ़ा रही है। सामान्य दिनों में गरीब बच्चों को निश्शुल्क टयूश्न देती है। उन्होंने विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए सात लाख रुपये अपने बेटे से खर्च कर दिए। इनसेट-

इस समय 390 बच्चे पंजीकृत

चन्दौसी: जब उनकी विद्यालय में तैनाती हुई थी तो उस समय विद्यालय में 224 बच्चे पंजीकृत थे, लेकिन विद्यालय की स्थिति बेहतर देख अभिभावकों ने दाखिला कराना शुरू कर दिया। अब वहां 390 बच्चे पंजीकृत है। इतना ही नहीं स्मार्ट क्लास भी चलती है। विद्यालय में 55 इंच की एलईडी लगी हुई है और सभी बच्चे कुर्सी मेज पर बैठते है। कोट-

- विद्यालय में 390 बच्चे पंजीकृत है। कुर्सी मेज भी है। स्मार्ट क्लास भी शुरू हो गई है। ढ़ाई लाख रुपये खर्च कर विद्यालय में पेंट कराया गया था।

-- चयनिका गुप्ता, इंचार्ज अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय आटा।

chat bot
आपका साथी