गांव में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

जायंट्स ग्रुप ऑफ चन्दौसी सखी सहेली ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत छठे दिन शनिवार को देवापुर गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजल किया। इसमें पवांसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. महफूज हसन, डॉ. गिरीश कुमार और उनके सहायक टीम द्वारा गांव के 200 पुरुषों, 320 महिलाओं व 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ग्रुप की महिलाओं द्वारा मरीजों को दवाइयां वितरित की गई। साथ ही बिस्कुट का पैकेट तथा बच्चों को टाफी भी दी गई। अधिकांश लोग पेट की समस्या, सांस की समस्या, त्वचा संबंधित समस्या जैसे खुजली दाग, फोड़े फुंसी, आंख तथा कान से संबंधित रोगों से पीड़ित थे। इस दौरान लोगों को रक्तदान के लिए भी जागरुक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 01:19 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 01:19 AM (IST)
गांव में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
गांव में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

चन्दौसी: जायंट्स ग्रुप ऑफ चन्दौसी सखी सहेली ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत छठे दिन शनिवार को देवापुर गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें पवांसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. महफूज हसन, डॉ. गिरीश कुमार ने 200 पुरुषों, 320 महिलाओं व 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ग्रुप की महिलाओं द्वारा मरीजों को दवाइयां वितरित की गई। सीमा वर्मा, लक्ष्मी ¨सधी, रीता, राजेश्वरी श्रीवास्तव, सरोज शर्मा, नमता माहेश्वरी, सुशीला गुप्ता, पार्वती राजपाल, सरस्वती, मधुपमा, कुसुमलता, लक्ष्मी अग्रवाल आदि मौजूद रही।

चन्दौसी: जायंट्स सेवा सप्ताह के छठे दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला नव शक्ति के तत्वावधान में घटलेश्वर स्थित शिव मंदिर में पौधारोपण किया गया। साधना शर्मा, सरोज शर्मा, लता गोयल, पम्मी शर्मा, सुमन अग्रवाल, चित्रा अग्रवाल, सरोज उपाध्याय, गीता अग्रवाल मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी