राज्य-केंद्र में भाजपा सरकार फिर क्यों नहीं बना रहे राम मंदिर के लिए कानून : चक्रपाणि महाराज

जागरण संवाददाता, सम्भल:अखिल भारतीय ¨हदू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर ¨हदू समाज के साथ खेल कर रही है। आज प्रदेष में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। देष में सरकार है। राश्टपति इनके हैं फिर क्यों राम मंदिर नहीं बन रहा है। आज भी हमारे राम फटे टेंट में हैं इसके लिए सिर्फ मोदी सरकार जिम्मेदार है। प्रधानमंत्री विष्व की यात्रा कर रहे हैं। देष घूम रहे हैं लेकिन वह अयोध्या नहीं गए। सुप्रीम कोर्ट ने भी जल्द सुनवाई से इंकार कर दिया है। ऐसे में अब मंदिर को न सुप्रीम कोर्ट बना सकता है और न ही आपसी सहमति होगी। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है वह कानून बनाए और मंदिर निर्माण का मार्ग प्रषस्त करे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 12:28 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 12:28 AM (IST)
राज्य-केंद्र में भाजपा सरकार फिर क्यों नहीं बना रहे राम मंदिर के लिए कानून : चक्रपाणि महाराज
राज्य-केंद्र में भाजपा सरकार फिर क्यों नहीं बना रहे राम मंदिर के लिए कानून : चक्रपाणि महाराज

सम्भल:अखिल भारतीय ¨हदू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर ¨हदू समाज के साथ खेल कर रही है। देश-प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। राष्ट्रपति इनके हैं फिर राम मंदिर क्यों नहीं बन रहा है। कहा कि आज भी हमारे राम फटे टेंट में हैं, इसके लिए सिर्फ मोदी सरकार जिम्मेदार है। प्रधानमंत्री विश्व की यात्रा कर रहे हैं। लेकिन अयोध्या नहीं गए। सुप्रीम कोर्ट ने भी जल्द सुनवाई से इन्कार कर दिया है। ऐसे में अब मंदिर को न सुप्रीम कोर्ट बना सकता है और न ही आपसी सहमति होगी। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है, वह कानून बनाए और मंदिर निर्माण का मार्ग परस्त करें।

बुधवार को कल्कि महोत्सव के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि संत समाज भाजपा से नाराज है और भाजपा वोट बैंक की राजनीति कर रही है। हमने यात्रा निकाली थी। बाबर के वंशज ¨प्रस लूसी ने सबसे माफी मांगी थी। यह हमारा बड़ा प्रयास था लेकिन भाजपा इसे वोट बैंक की नजर से देख रही है। आज राम लला फटे टेंट में हैं तो इसके लिए केवल मोदी व योगी सरकार ही दोषी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए बोले कि योगी जी क्ष़त्रिय समाज से आते हैं, फिर राम मंदिर में देरी क्यों? योगी ने कहा था कि छह नवंबर को अयोध्या को कुछ खास देंगे लेकिन वह भी राजनीतिक वजहों से खामोश हो गए होंगे। अयोध्या को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री मंदिर देंगे लेकिन भाजपा खुद नहीं चाहती कि राममंदिर का मुददा हल हो और मंदिर बने। दावा किया कि कुंभ मेले में भी संत समाज भाजपा के खिलाफ मुखर होगा। कहा कि भाजपा से जब जनता पूछेगी कि राममंदिर क्यों नहीं बना तो क्या जवाब देगी। क्या यह बोलेगी कि कपिल सिब्बल ने नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने नहीं बनने दिया।

बूचड़खानों पर योगी सरकार को घेरते हुए बोले कि शुरू में उन्होंने इसे बंद कराया लेकिन बाद में लाइसेंस भी जारी करने लगे। यह दोहरी नीति क्यों? भाजपा एससीएसटी एक्ट के लिए कानून बना सकती है, तीन तलाक के लिए बना सकती है तो राम मंदिर कें लिए कब बनाएंगे। अब जनता यह सवाल करेगी।

chat bot
आपका साथी