बैंक कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा किसानों ने दिया धरना

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर हजरत नगर गढ़ी स्थित पंजाब बैंक पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें वक्ताओं ने पंजाब बैंक के कर्मचारियों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान की एडवाइज समय से किसानों के खातों में पोस्ट न करने व किसानों से अभ्रद व्यवहार करने पर रोष व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 11:28 PM (IST)
बैंक कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा किसानों ने दिया धरना
बैंक कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा किसानों ने दिया धरना

सम्भल: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर हजरत नगर गढ़ी स्थित पंजाब बैंक पर धरना प्रदर्शन किया जिसमें वक्ताओं ने पंजाब बैंक के कर्मचारियों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान की एडवाइज समय से किसानों के खातों में पोस्ट न करने व किसानों से अभद्र व्यवहार करने पर रोष व्यक्त किया।

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के पदाधिकारी हजरत नगर गढ़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जिसमें किसानों की प्रमुख मांग फसल बीमा को स्वैच्छिक करने की थी। धरना पर वक्ताओं ने कहा कि फसल बीमा को शासन द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है। जिसमें बैंक किसानों के केसीसी खातों से बिना किसान की सहमति से बीमा राशि काट कर कम्पनियों के खातों में ट्रांसफर कर देती है। धरना स्थल पर शाखा प्रबंधक ने किसानों को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि मिल अगर एडवायज न भेज कर सीधे किसानों के खाते में पैसा भेज दे तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान न होने पर 23 जनवरी को आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रिषभ चौधरी, अरूण अग्रवाल, आशिक रजा, राजवीर ¨सह, जितेन्द्र, मलिक, राजीव ¨सह, होराम सिहं आदि रहे।

chat bot
आपका साथी