जनेटा गांव में डेंगू का प्रकोप जारी, मरीज निजी अस्पताल में भर्ती

चन्दौसी (सम्भल) गांव जनेटा में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:49 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:49 AM (IST)
जनेटा गांव में डेंगू का प्रकोप जारी, मरीज निजी अस्पताल में भर्ती
जनेटा गांव में डेंगू का प्रकोप जारी, मरीज निजी अस्पताल में भर्ती

चन्दौसी (सम्भल) : गांव जनेटा में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका मुख्य कारण गांव के लोग गंदगी मान रहे हैं। नाले नालियों में गंदगी पसरी हुई है। हालत यह है कि गांव के किनारों पर कई तालाब में है जिसमें गंदगी की भरमार है। गुरुवार को भी डॉक्टरों की टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों की जांच की और उन्हें दवाई वितरित की।

थाना बनियाठेर क्षेत्र के जनेटा में पिछले 25 दिन से डेंगू का प्रकोप जारी है। सैकड़ों ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। कई मरीज मुरादाबाद के अस्पतालों में इलाज करा कर लौटे हैं। पिछले बीस दिन में चार लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। अभी भी सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं जो शहर के साथ गांव के निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं। बढ़ती मरीजों की संख्या से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर पीड़ित लोगों के साथ अन्य लोगों का परीक्षण शुरू कर दिया है। गांव में बढ़ती डेंगू मरीजों की संख्या के बाद भी सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। गांव के अंदर नाली गंदगी से पटी हुई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और कई जगहों पर घरों के आगे व मेन रास्तों पर जलभराव है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अधिकांश घरों में एक या दो लोग डेंगू की चपेट में आए हुए है। उसके बाद भी सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान का कहना है कि दवा का छिड़काव कराया जा रहा है और सफाई भी नियमित रूप से कराई जा रही है, लेकिन गांव वाले ही गंदगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पाइप लाइन की लीकेज भी हो सकती है डेंगू के फैलाव का कारण

जनेटा गांव में पेयजल आपूर्ति के तहत ओवर हेड टैंक का निर्माण हुआ है। गांव में जल की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन में खराब पाइप डाला गया है जिससे जगह-जगह पाइप लाइन में लीकेज है जिससे सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। यह भी डेंगू के फैलाव का कारण हो सकता है। कई बार इसको ठीक कराने के लिए ग्रामीण शिकायत कर चुके है लेकिन, जिम्मेदार समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। बीमारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधान के साथ गांव वालों को सफाई के प्रति सचेत हो जाना चाहिए। प्रधान के साथ लोग भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बढ़ती मच्छरों की संख्या से ग्रामीण डेंगू का शिकार हो रहे हैं।

रजी अहमद गांव में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसके बाद भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी नहीं हो रहा है। इससे जहां मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। मच्छरों से राहत दिलाने के लिए फिलहाल कोई पहल करता दिखाई नहीं दे रहा है।

सगीर अहमद गांव में फैली गंदगी व जलभराव से डेंगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। गंदगी से भरी नालियां और गंदे पानी के जलभराव के बीच डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। लोग इसकी वजह से प्रभावित हो रहे हैं। मरीज बढ़ रहे हैं।

मुहम्मद सईद गांव में बढ़ती डेंगू मरीजों की संख्या के बाद भी सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। गांव के अंदर नाली गंदगी से पटी हुई है जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए और कई जगहों व मेन रास्तों पर जलभराव है जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। फागिग के साथ दवा का छिड़काव होना चाहिए।

मुहम्मद कादिर साफ सफाई बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। नियमित रूप से कार्य कराया जा रहा है। नालियों में दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि वह अपने घरों का कूड़ा नाली व घरों के बाहर न फेंके और सफाई रखें।

रोशन जहां, ग्राम प्रधान गांव में लगातार कैंप लगाकर ग्रामीणों की स्लाइड बनाकर जांच की जा रही है। उनके द्वारा की गई जांच में किसी को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। गुरुवार को 54 ग्रामीणों की जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है। कोरोना महामारी के चलते लोग जांच के लिए कम आ रहे हैं। आगे डोर टू डोर जांच की जाएगी।

डॉ. अरशद खां, सम्भल

chat bot
आपका साथी