होली के रंग में रंगी पुलिस, जमकर उड़ाया गुलाल

होली के एक दिन बाद पुलिसकर्मियों की होली होती है। डीजीपी के आदेश के बाद कोतवाली में दूसरे दिन होली बहुत कम हुई लेकिन शनिवार को होली खेलने का फरमान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 12:31 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 12:31 AM (IST)
होली के रंग में रंगी पुलिस, जमकर उड़ाया गुलाल
होली के रंग में रंगी पुलिस, जमकर उड़ाया गुलाल

चन्दौसी: डीजीपी की छूट के बाद होली के दो दिन बाद शनिवार को कोतवाली का माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। कोतवाली में पुलिस कर्मी होली के रंग में रंगे हुए नजर आए। सभी पुलिस कर्मियों पर होली की मस्ती का रंग चढ़ा हुआ था। दोपहर बाद तक पुलिस कर्मी होली के जश्न मनाते हुए नजर आए। होली पर लोगों को शांति पूर्ण होली लिखवाने के बाद पुलिस कर्मी अगले दिन होली खेलते है, लेकिन इस बार डीजीपी के आदेश पर पुलिस कर्मियों ने दो दिन बाद होली खेली। शनिवार की सुबह से दोपहर तक कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। दोपहर तक पूरी कोतवाली डीजे की धुनों से गूंजती रही। कोतवाल से लेकर सिपाही तक सभी होली की मस्ती में चूर होकर फिल्मी धुनों पर नृत्य करने में लगे रहे। कोतवाली का माहौल पूरी तरह होलीमय था। सभी पुलिस वालों के चेहरो पर होली का रंग इस कदर चढ़ा हुआ था जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो रहा था कि आज कौन कोतवाल है और कौन सिपाही।

chat bot
आपका साथी