गेस्ट हाउस में जिसने जलाने की कोशिश की उसी से गठबंधन: चिन्मयानंद

अगर चौकीदार चोर है तो फिर कांग्रेस व अन्य पार्टी सबूत दें। उनके पास कोई सबूत नहीं है। वह प्रधानमंत्री को चोर बताकर देश को अपमानित कर रहे हैं। चौकीदार के डर से हुआ है। नहीं तो वह लोग कैसे मिल सकते है। जिसने गठबंधन के एक राष्ट्रीय अध्यक्ष को गेस्ट हाउस में जिदा जलाकर मारने का प्रयास जबकि चौकीदार सशक्त होकर देश के लिए चौकीदारी कर रहे हैं। अखिलेश के मुंह में तो दात ही नहीं है। उनका कुछ पता नहीं क्या बोल दे। गठबंधन तो किया था। उन्हें भी भाजपा विधायक ने ही बचाया था। उक्त बाते भाजपा नेता स्वामी चिमयानंद ने चन्दौसी में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 12:06 AM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 12:06 AM (IST)
गेस्ट हाउस में जिसने जलाने की कोशिश की उसी से गठबंधन: चिन्मयानंद
गेस्ट हाउस में जिसने जलाने की कोशिश की उसी से गठबंधन: चिन्मयानंद

चन्दौसी: चन्दौसी आए भाजपा नेता चिन्मयानंद ने प्रेसवार्ता में कहा कि गेस्ट हाउस कांड में जिसने जलाने की कोशिश की उसी के साथ गठबंधन हो चुका है। जबकि उस घटना से उन्हें भाजपा ने ही बचाया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा हमला करते हुए बोले कि उनके मुंह में दांत है भी या नहीं पता नहीं क्योंकि वह कभी भी कुछ भी बोल सकते हैं।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह लड़ाई राष्ट्रवाद की है। हमारा मुद्दा राष्ट्रवाद और गरीबी, आतंक, अशिक्षा हटाना है। हमारा मकसद ग्रामीणों क्षेत्रों में विकास करना है। पहली बार कोई प्रधानमंत्री देश को मजबूत बनाने के लिए कमर कस कर मैदान में उतारा है। विश्व आतंक की लड़ाई के साथ प्रधानमंत्री के साथ है। चौकीदार पर एक भी चोरी का सबूत हो तो दीजिए। मुलायम सिंह, अखिलेश और बाड्रा पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले हैं। बोलने के क्रम में ही स्वामी चिन्मयानंद की जुबान भी फिसल गई। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां द्वारा जया प्रदा पर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि जयाप्रदा के साथ रामपुर रंगीन होगा तो फिर फिरोज खां के साथ सम्भल भी रंगीन होगा। मैं सबका सम्मान करता हूं, लेकिन फिरोज खान से जुड़ा कोई भी यदि हमारे साथ आता है तो हम भी तैयार हैं। फिरोज खां के लिए नौटंकी का मंच पूरी तरह तैयार है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिघल ने भी स्वामी के बयान से मिलताजुलता बयान दिया।

chat bot
आपका साथी