स्कूटी की टक्कर से महिला घायल

असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न की 40 वर्षीय मुनायरा पति हाशम अगरबत्ती लगाने के लिये मढ़न से बाहर करबला पर जा रही थी। उधर से तेज रफ्तार से मुबारकपुर बन्द के युवग स्कूटी से जा रहे थे। तभी पीछे से उन लोगों ने मुनायरा को जोर दार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुनायरा दूर जा गिरी। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने स्कूटी सवार को पकड़ लिया। तुरन्त ही मुनायरा को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। टांग फटने के कारण डाक्टर ने टांके भरने के वाद हालत गंभीर बताते हुये रेफर कर दिया। महिला को अब दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूटी समेत दोनो को पकड़ कर मढ़न पुलिस चौकी ले गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:57 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 12:57 AM (IST)
स्कूटी की टक्कर से महिला घायल
स्कूटी की टक्कर से महिला घायल

सम्भल : तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न की मुनायरा (40) घायल हो गई। वह करबला जा रही थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्कूटी सवार दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। महिला को दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल

गुन्नौर : थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव पवारी के मजरा दादपुर निवासी पप्पू पुत्र बिजेन्द्र ¨सह, हिमंचल पुत्र राम¨सह, जगन पुत्र गुलफाम ¨सह किसी काम से गुन्नौर कोतवाली के गांव रसूलपुर से अपने गांव दादपुर देर शाम वापिस आ रहे थे। बबराला के समीप वाघऊ की पुलिया पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर उन्हें घायल कर दिया। राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर घायलों को अलीगढ़ के लिये रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी