दुष्कर्म के मामले में नया मोड़, बयान से पलटी महिला

सम्भल: असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बेटे व पति के साथ जा रही महिला ने एक युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को अब महिला ने जो बयान दिए है। उसमें उधार के रुपये न देने पर दुष्कर्म का आरोप लगाने की बात कही है। मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर क्षेत्र के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:44 PM (IST)
दुष्कर्म के मामले में नया मोड़, बयान से पलटी महिला
दुष्कर्म के मामले में नया मोड़, बयान से पलटी महिला

सम्भल: असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बेटे व पति के साथ जा रही महिला ने एक युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को अब महिला ने जो बयान दिए है। उसमें उधार के रुपये न देने पर दुष्कर्म का आरोप लगाने की बात कही है। मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से असमोली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कार खरीदी थी। 36 हजार रुपये उधार कर दिए थे। युवक ने रुपये देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद विक्रेता अपनी पत्नी के साथ असमोली आ रहा था। उसकी पत्नी ने दुष्कर्म करने का आरोप व पति को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में जाकर तहरीर दी। थाना प्रभारी राजवीर यादव ने मामले की पड़ताल की। महिला ने अपने बयान से पलट गई। उसका कहना है कि रुपयों न देने की वजह से उसने यह आरोप लगाया था। लिखित में महिला ने अपने बयान दिए है।

chat bot
आपका साथी