सहारनपुर में रावण की रिहाई की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की रिहाई की मांग को लेकर आज दलित समाज की महिलाओं ने रामपुर मनिहारन तहसील में प्रदर्शन किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 16 Jun 2017 01:38 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jun 2017 02:53 PM (IST)
सहारनपुर में रावण की रिहाई की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
सहारनपुर में रावण की रिहाई की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

सहारनपुर (जेएनएन)। लंबे समय तक सहारनपुर को जातीय हिंसा में झुलसाने के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की गिरफ्तारी का विरोध तेज होता जा रहा है। तीन दिन से लगातार महिलाएं उसकी रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।

जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की रिहाई की मांग को लेकर आज दलित समाज की महिलाओं ने रामपुर मनिहारन तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया तो वे धरने पर बैठ गईं।

इन सभी प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग है कि रावण को जेल से रिहा किया जाए। इसके साथ ही गत माह हुई जातीय हिंसा में जेल भेजे गए भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को भी रिहा किया जाए।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर जातीय हिंसा में तारीखों के जंतर-मंतर में फंसी पुलिस

सहारनपुर में आज श्रीबाबा छात्रावास में रावण की मां कमलेश की बुलाई गई बैठक को पुलिस-प्रशासन ने रुकवा दिया है। वहां पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। हालांकि यहां कोई पहुंचा नहीं था। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर हिंसा के आरोपी के पकड़े जाने पर विपक्षियों की खुली पोल : बालियान

सहारनपुर में कल भी दलित महिलाओं ने रावण की रिहाई की मांग को लेकर बेहट तहसील में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया था। हाईवे पर जाम भी लगाया था।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर को जून में भी हिंसा की आग में झुलसाने की थी साजिश

chat bot
आपका साथी