स्पोटर्स-डे में विजेताओं को दिए पुरस्कार

टाइनी टॉटस स्कूल के वार्षिक स्पो‌र्ट्स-डे पर बचों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भागीदारी कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाद में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2020 11:08 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2020 11:08 PM (IST)
स्पोटर्स-डे में विजेताओं को दिए पुरस्कार
स्पोटर्स-डे में विजेताओं को दिए पुरस्कार

सहारनपुर, जेएनएन। टाइनी टॉटस स्कूल के वार्षिक स्पो‌र्ट्स-डे पर बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भागीदारी कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाद में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

गुरुवार को चिलकाना रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल में टाइनी टॉटस स्कूल के स्पो‌र्ट्स-डे का शुभारंभ प्रधानाचार्या सुषमा बजाज, सौरभ बजाज, मधुर बजाज, अन्नू बजाज व कीर्ति बजाज ने किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि खेलों से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होता है और वे अधिक चुस्त और तंदुरुत बने रहते हैं। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की दौड़ में भागीदारी की। लंबी व ऊंची कूद में शानदार प्रदर्शन किया। बाद में विभिन्न स्पार्धाओं में विजयी रहे बच्चों को प्रधानाचार्या सुषमा बजाज ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी