विधवा महिला ने ससुरालियों पर लगाया जहर देने का आरोप, हालत गंभीर

गांव आलमपुर निवासी एक महिला को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद विधवा महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 07:36 PM (IST)
विधवा महिला ने ससुरालियों पर लगाया जहर देने का आरोप, हालत गंभीर
विधवा महिला ने ससुरालियों पर लगाया जहर देने का आरोप, हालत गंभीर

सहारनपुर जेएनएन। गांव आलमपुर निवासी एक महिला को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद विधवा महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

गांव बाढ़ीमाजरा निवासी अफसाना पुत्री असगर की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व ग्राम आलमपुर निवासी गुलजार से हुई थी। जिस से उसके यहां दो बेटियां हैं। दूसरी बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद ही गुलजार की बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी थी। मायके वालों का कहना है कि गुलजार की मौत के बाद से ही वह विधवा बेटी के घर का खर्च स्वयं उठा रहे हैं। इसके बावजूद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। आरोप है कि ससुराल वाले न तो उसे मकान और न ही जमीन में हिस्सा देना चाहते हैं। पीड़िता का आरोप यह भी है कि सोमवार सुबह जब घर के खर्च व बंटवारे की बात होने लगी तो ससुरालियों ने पहले तो उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की और फिर जान से की नीयत से जबरदस्ती पकड़कर उसे जहर पिला दिया। पीड़िता के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसके मायके में फोन कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली से एसआइ सतीश कुमार भी सीएचसी पहुंच गए और पीड़िता के ब्यान लिए। इसके बाद पीड़िता को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

दुष्कर्म का आरोपित बुजुर्ग गिरफ्तार

सहारनपुर: एक महीने पहले कोतवाली मंडी में महिला ने अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना मंडी क्षेत्र की कालोनी की रहने वाली महिला ने एक महीना पहले अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ ऐसे वीडियो भी पुलिस को दिए थे, जो आरोपित को कटघरे में खड़ा कर रहे थे। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि, महिला का पति गोवा में नौकरी करता है। इसी का फायदा उठा कर ससुर ने महिला से दुष्कर्म किया था। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी