सहारनपुर में भीम आर्मी के समर्थकों की दूसरे संप्रदाय के लोगों से भिड़ंत, छह घायल

सहारनपुर के गांव सरगथल में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के रिहाई जुलूस के दौरान शनिवार रात मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 06:29 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 11:45 PM (IST)
सहारनपुर में भीम आर्मी के समर्थकों की दूसरे संप्रदाय के लोगों से भिड़ंत, छह घायल
सहारनपुर में भीम आर्मी के समर्थकों की दूसरे संप्रदाय के लोगों से भिड़ंत, छह घायल

सहारनपुर (जेएनएन)। सरसावा थाना अंतर्गत गांव सरगथल में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई को लेकर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान शनिवार की शाम को मारपीट हो गई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। 

शनिवार शाम थानाक्षेत्र के गांव सरगथल में रावण की रिहाई को लेकर जुलूस निकाल रहे थे। जब ये लोग गांव में मस्जिद के सामने से गुजरने लगे तो नमाज का समय होने के कारण मुस्लिम समाज के लोगों ने इन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद युवक नहीं माने और नारेबाजी करते रहे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू किये। ग्रामीणों के मुताबिक, मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हुए। सरसावा थानाध्यक्ष आदेश त्यागी का कहना है कि कि गांव में स्थिति अब सामान्य है। इस संबंध में एसपी देहात विद्यासागर मिश्र का कहना है कि गांव में झगड़ा होने की जानकारी मिली थी। अब स्थिति सामान्य हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी