मांगों को राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, नारेबाजी

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली वेतन विसंगतियां समाप्त कर चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jan 2020 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 06:02 AM (IST)
मांगों को राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, नारेबाजी
मांगों को राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, नारेबाजी

सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियां समाप्त कर, चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

बुधवार को महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष का कहना था कि तदर्थ संविदा आउट सोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को समाप्त कर नियुक्त कर्मियों को नियमित किया जाए। पुरानी पेंशन की बहाली को तत्काल कदम उठाए जाएं। सभी विभागीय कार्यालयों में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित करने तथा वेतन विसंगतियों को समाप्त करने की मांग की। जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत को प्रत्येक विभाग में लागू किया जाए। मंडलीय अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महामंत्री मनमोहन सिंह, संरक्षक राजकुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह राणा, रमेश चंद्र शर्मा, तरुण भोला, अरविद गुप्ता, मनोज रावत ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय तथा मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को सौंपा। इस दौरान सोहनपाल सिंह, पंकज जैन, संजय शर्मा, चरण सिंह, तरुण राठौर, सुधा रानी शर्मा, लवी शर्मा, प्रदीप कुमार, राजेंद्र कुमार, रणधीर सिंह, शशिकांत सैनी, बिजेंद्र सिंह, सलीम अहमद, मनोज कुमार, राजकुमार, धर्मपाल त्यागी, राकेश शर्मा, प्रमोद बंसल, राजेश कुमार, रमेश चंद शर्मा, अश्वनी कुमार, सुनील कुमार आदि थे। राष्ट्रपति को भेजा नौ सूत्रीय ज्ञापन

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश किसान सभा, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन, आंगबाड़ी कर्मचारी यूनियन, जनवादी महिला समिति, दलित शोषण मुक्ति मंच तथा स्टूडेंटस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को सौंपा। किसान सभा के जिलाध्यक्ष राव, मंत्री नवनीत सिंह, सीआइटीयू के जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार, खेत मजदूर यूनियन के सोनू कुमार, आंगनबाड़ी यूनियन की जिलाध्यक्ष कुर्रत, मंत्री रजनी राणा, सत्यवती, अनीता पुंडीर, गुलशन खान, कौसर, आसमां, अब्दुल मलिक, दर्शनलाल, बाबूराम, राव इरशाद, तिलकराज भाटिया, शकुंतला, कमल शर्मा, सीमा देवी थे। दवा प्रतिनिधि भी हड़ताल पर रहे

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंजेटेटिव एसोसिएशन के बैनर तले दवा प्रतिनिधि हड़ताल पर रहे। आठ सूत्रीय मांगों को हड़ताल पर रहे अध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा कि न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये किया जाए। उन्होंने सरकारी संस्थानों में काम का अधिकार दिए जाने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, काम के आठ घंटे का समय निर्धारित किए जाने की मांग की। अनिल गुप्ता, शम्मी, रोहित, मनोज सचदेवा, अनुराग भटनागर, उज्जवल झा, आलोक, शुभम शर्मा, अंशुल, शुभम बाठला, गौरव धीमान थे।

chat bot
आपका साथी