टीकाकरण कराए आए लोगों की समस्याओं का किया समाधान

रामपुर मनिहारान में प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कोविड-19 हेल्प डेस्क लगाकर कोविड-19 टीकाकरण कराने आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:41 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:41 PM (IST)
टीकाकरण कराए आए लोगों की समस्याओं का किया समाधान
टीकाकरण कराए आए लोगों की समस्याओं का किया समाधान

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कोविड-19 हेल्प डेस्क लगाकर कोविड-19 टीकाकरण कराने आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया। साथ ही भाजपा सरकार की विकास कारी नीतियों के बारे में जानकारी दी।

शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगाई गई हेल्पडेस्क का उद्घाटन रामपुर मनिहारान विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने किया, जिन्होंने हेल्प डेस्क पर बैठकर स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का टीका लगवाने आए लोगों का आधार कार्ड लेकर स्वयं अपने मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण कराया। विधायक देवेंद्र निम ने हेल्प डेस्क पर लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विनोद पवार संजय चेयरमैन, नृपेंद्र सिंह, बीरम पाल सिंह, सन्नी देव, विकास जनदेहड़ा, मेघराज सिंह पंवार, प्रदीप चौधरी चेयरमैन, जगबीर सिंह, अनूप, सहित स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. अजीत राठी, ईओ नगर पंचायत रामचन्द्र मौर्य मौजूद रहे।

अंग्रेजों के बनाए काले कानूनों की समाप्ति तक संघर्ष रहेगा जारी

देवबंद : गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बाबा फकीरादास की तपोस्थली मिरगपुर गांव में अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरू के बताए रास्ते पर हमेशा चलने संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्र द्रोह समेत अंग्रेजों के बनाए कानूनों की समाप्ति तक संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया।

शनिवार को बाबा फकीरादास सिद्धकुटी परिसर में हुई बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रद्रोह समेत अंग्रेजों के बनाए अनेक काले कानूनों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे देश में आज भी ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन चल रहा है। यह जनता पर अन्याय है। कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि जब तक अंग्रेजों के बनाए कानून भारत से समाप्त नहीं हो जाते तब तक अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ गुर्जर, वेदपाल सिंह, मामचंद प्रधान, भूरा भंडारी, शुभम पंवार, कुणाल पंवार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी