जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

विभिन्न संगठनों द्वारा रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 08:32 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 08:32 PM (IST)
जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद
जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

सहारनपुर, जेएनएन। विभिन्न संगठनों द्वारा रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन दिशा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुभाष चौक स्थित नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। संरक्षक गजराज राणा ने केंद्र सरकार द्वारा सुभाष जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा को सराहनीय कदम बताया। अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता व रितेश बंसल ने युवाओं से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। प्रवीण गोयल, डा. विकास राणा, यशवंत राणा मौजूद रहे। सिटीजन क्लब के सदस्यों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित राष्ट्र गान गाया। क्लब संयोजक डा. अशोक चौधरी, सेठ कुलदीप कुमार, अब्दुल हादी खां एड., भूदत्त शर्मा एड., डा. बीके शर्मा, प्रदीप बंसल आढ़ती, तहसीन खां एड., गुरजोत सेठी, धर्मपाल महाजन, मोहम्मद आकिल, डा. अमित शर्मा, अमृत सिंह मौजूद रहे। केएल जनता इंटर कालेज सुभाष जयंती पर हुए कार्यक्रम में प्रबंधक दीपकराज सिघल व प्रधानाचार्य राजकुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ईश्वर सिंह, संजय धीमान, भारत गोयल, बलदेव राज, सचिन धीमान, सुमन शर्मा, अभिलाष शर्मा, नर्मदा त्यागी, रमित कुमार, विजय पाल सिंह, शिखा सिघल, अर्चना शर्मा, गौरव राव आदि मौजूद रहे। श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज की अध्यापिका ममता वर्मा समेत अन्य ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला।

जागरण संवाददाता, बेहट : ग्राम फतेहपुर कला मे हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप मे मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

हिन्दू जागरण मंच के जिला महामंत्री राजकुमार शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही राष्ट्रवादी गतिविधियों में भाग लेते थे। इस अवसर पर आजाद सिंह, मनोज कुमार, वैभव, देवाशं, रशिम, साक्षी, स्वाति, योगेश आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी