पदक विजेता प्रिंस का स्वागत

खेड़ा अफगान में गुवाहटी में चल रही तृतीय खेलों इंडिया यूथ खेलो प्रतियोगिता में क्षेत्र के प्रिस कुमार ने रजत पदक जीता है। शनिवार को गांव लौटने पर पदक विजेता का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 11:14 PM (IST)
पदक विजेता प्रिंस का स्वागत
पदक विजेता प्रिंस का स्वागत

सहारनपुर, जेएनएन। खेड़ा अफगान में गुवाहटी में चल रही तृतीय खेलों इंडिया यूथ खेलो प्रतियोगिता में क्षेत्र के प्रिस कुमार ने रजत पदक जीता है। शनिवार को गांव लौटने पर पदक विजेता का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

गांव जगैता नजीब के प्रिस कुमार ने गुवहाटी में खेलो इंडिया यूथ खेलो के तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजत हासिल किया। ग्रामीणों ने प्रिस को फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों पर डांस किया। प्रिस के पिता रामधन सिंह ने बताया कि यह प्रिस की मेहनत और लगन का ही नतीजा है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मास्टर नाजिम, डॉ इमरान, चौधरी अनीस अहमद, अंकित कुमार, रामनाथ सिंह, शिवम कुमार, मुनीम, काशिफ, आरिफ ठेकेदार, नितिन कुमार, मा सुभान, शिवा, रजनीश कुमार, कल्लू राम, राजकुमार, अनुज कुमार, विनय कुमार, विवेक कुमार, दीपक कुमार, कुलदीप सिंह, सुरेश प्रधान, पवन कुमार, टिकू, राजेंद्र ,सोनू, निगम आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी