सहारनपुर में महापंचायत 28 को, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित

नागल में कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली-गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए क्षेत्र से सैकड़ों किसान रवाना हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 11:15 PM (IST)
सहारनपुर में महापंचायत 28 को, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित
सहारनपुर में महापंचायत 28 को, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित

सहारनपुर, जागरण टीम। नागल में कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली-गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए क्षेत्र से सैकड़ों किसान रवाना हुए। इस अवसर पर भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को लेकर जितनी हठधर्मिता दिखाएगी, किसान उतना ही संगठित होगा। उन्होंने बताया कि आगामी 28 फरवरी को सहारनपुर में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भाग लेंगे। यह महापंचायत ऐतिहासिक होगी। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, ब्लाक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, अमित मुखिया, मनीष चौधरी, प्रदीप राणा, जगदीश शर्मा, विवेक पुंडीर, सुरेश प्रमुख, अमित मुखिया, विक्रम सिंह, जहांगीर, इंतजार, पप्पू सिंह, भूरा चौधरी, आलोक कुमार, रघुवीर सिंह, भूपेंद्र त्यागी, जिले सिंह, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। फसल मूल्य वृद्धि न करके किसान विरोधी होने का सरकार दे रही प्रमाण

संवाद सूत्र, नकुड़ : किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू क्रांति ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांगपत्र तहसीलदार को दिया।

शुक्रवार को ब्लाक परिसर में भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी व किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार फसल मूल्य में वृद्धि न करके किसान विरोधी होने का प्रमाण दे रही है। जिस अनुपात में डीजल- पेट्रोल, कृषि उर्वरकों व खाद बीज पर दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, उस अनुपात में किसान की फसल के दाम बहुत कम है तथा गन्ने के दाम में पिछले 4 वर्षो से कोई वृद्धि सरकार द्वारा नहीं की गई है।

किसानों की इन्हीं समस्याओं को लेकर संगठन ने ब्लाक परिसर से तहसील मुख्यालय तक प्रदर्शन करते हुए किसान एकता जिदाबाद के नारे लगाए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र सिंह को सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र में गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विटल किए जाने, डीजल- पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते दामों को कम किए जाने, विद्युत दर को उत्तर प्रदेश में हरियाणा के बराबर किए जाने, गेहूं की फसल का मूल्य 26 सौ रुपये प्रति क्विटल किए जाने तथा एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर जगत सिंह, नगर अध्यक्ष अहसान अंसारी, कुलबीर सिंह, वाजिद राव, सलमान व कंवरपाल सिंह सहित कई किसान नेता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी