लोकसभा चुनाव की पिच तैयार करने की कवायद

सहारनपुर: यू तो नजारा दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन हाइवे के शिलान्यास का था, लेकिन इस कार्यक्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 10:52 PM (IST)
लोकसभा चुनाव की पिच तैयार करने की कवायद
लोकसभा चुनाव की पिच तैयार करने की कवायद

सहारनपुर: यू तो नजारा दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन हाइवे के शिलान्यास का था, लेकिन इस कार्यक्रम के बहाने योगी आदित्यनाथ व नितिन गडकरी साल 2019 के लोकसभा चुनाव की पिच तैयार कर गए। न सिर्फ फोरलेन को बढ़ाने की घोषणा की गई, बल्कि सहारनपुर में विश्वविद्यालय के प्रस्ताव मांग लिया। मेडिकल कालेज का नाम बदलने का इशारा भी किया गया।

मंगलवार को सहारनपुर में नितिन गडकरी ने दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन को मां शाकंभरी देवी तक बनाए जाने की घोषणा की। केंद्र सरकार की अन्य विकास वाली योजनाओं का उल्लेख किया। योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश में हुए विकास कार्यों से अवगत कराते हुए पिछली सरकारों को नसीहत दी। उन्होंने सहारनपुर की जनता का दिल जीतने के लिए कहा कि सहारनपुर में एक अच्छे विश्वविद्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। कहा, पिछली सरकारों ने केवल कालेज का नाम बदलने का काम किया, लेकिन लोगों का सम्मान नहीं किया। उल्लेखनीय है कि उक्त मेडिकल कालेज को बनाकर बसपा सरकार ने लोगों को तोहफा दिया था, लेकिन सपा सरकार ने उसका नाम बदलकर अपने वोट बैंक को रिझाया था। अब योगी सरकार इसका फिर नया नामकरण करने वाली है। गौर करने वाली बात यह भी है कि एससीएसटी एक्ट पर किसी वक्ता ने कोई जिक्र नहीं किया। माना जा रहा है कि किसी भी वक्ता ने ऐसे किसी भी मुद्दे से परहेज रखा जो विवाद का कारण बन सकता है।

chat bot
आपका साथी