Encounter In Saharanpur: सहारनपुर में कार में गोवंश लेकर जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Cow slaughter arresrted कार में गोवंश रखकर ले जा रहे बदमाशों से पुलिस की रविवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली जबकि दो को सही सलामत पुलिस ने पकड़ लिया। एक बदमाश पर 16 केस दर्ज हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 27 Nov 2022 12:29 PM (IST) Updated:Sun, 27 Nov 2022 12:29 PM (IST)
Encounter In Saharanpur: सहारनपुर में कार में गोवंश लेकर जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
Police encounter in Saharanpur सहारनपुर में पुलिस ने तीन गोकशों को गिरफ्तार किया है।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। सहारनपुर में रविवार की सुबह पुलिस की गोहत्‍यारों से मुठभेड़ हो गई। कुतुबशेर थाना पुलिस की गांव उनाली के पास गोकुशो से मुठभेड़ हुई। आरोपित एक सेंट्रो कार में कटा हुआ गोवंश लेकर जा रहे थे। एक गोकुश के पैर में गोली लगी है। जबकि दो को सही सलामत गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस के इशारे पर नहीं रोकी कार

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गांव उनाली के पास रविवार की सुबह पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक सैंटरो कार को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिस पर फायर कर दिया। गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया। पीछा करते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। कार से तीनों बदमाश गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग गए।

16 मुकदमे दर्ज हैं बदमाश पर

पुलिस ने गाड़ी में देखा उसमें गोमांस भरा था। करीब आधा घंटा तक पुलिस ने जंगल में बदमाशों की तलाश की। बदमाश लगातार पुलिस पर एक के बाद एक फायर कर रहे थे। पुलिस भी जवाबी कार्रवाई में फायर कर रही थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश नदीम, बल्लू और रिहान को गिरफ्तार कर लिया है। नदीम के पैर में गोली लगी है। नदीम पर गोकशी के थाना कुतुबशेर में 16 मुकदमे दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी