मास्क न लगाने पर किया चालान

गुरुवार को पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के चालान काटे। साथ ही कई व्यापारियों को जमकर डांट पिलाते जुर्माना वसूला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 10:39 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 10:39 PM (IST)
मास्क न लगाने पर किया चालान
मास्क न लगाने पर किया चालान

सहारनपुर जेएनएन। गुरुवार को पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के चालान काटे। साथ ही कई व्यापारियों को जमकर डांट पिलाते जुर्माना वसूला।

गुरुवार को निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर के मीना बाजार मेन बाजार हनुमान चौक तहसील के आसपास के क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क लगाई घूम रहे लोगों के चालान काटे जबकि एक दर्जन से बाइक सीज भी कर दी गई। एकाएक बाजार में भारी पुलिस बल देख लोगों में अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद पुलिस ने बाजार में बिना मास्क लगाए दुकान पर बैठे व्यापारियों के भी चालान काटे। पुलिस के मुताबिक शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग असावधानी बरत रहे हैं। वही, थाना नागल प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भी विकासखंड चौराहे पर वाहन चेकिग अभियान चलाते हुए बिना मास्क लगा घूम रहे लोगों के चालान काटे। गौरतलब हो कि 2 दिन पूर्व एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने नगर के वार्ड सभासदों की बैठक लेते हुए देवबंद में जागरूकता अभियान दिशा निर्देश दिए थे।

chat bot
आपका साथी