देश-प्रदेश की जनता मोदी-योगी के साथ: केशव प्रसाद

जास, सहारनपुर : उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्या

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 May 2018 10:38 PM (IST) Updated:Tue, 22 May 2018 10:38 PM (IST)
देश-प्रदेश की जनता मोदी-योगी के साथ: केशव प्रसाद
देश-प्रदेश की जनता मोदी-योगी के साथ: केशव प्रसाद

जास, सहारनपुर : उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चौधरी मृगांका ¨सह के लिए वोट की अपील की। लगे हाथ वह 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की पटकथा लिखते नजर आए। कहा कि देश-प्रदेश की जनता आज मोदी और योगी के साथ है। साल 2014 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने लोकसभा की 73 सीटें जीताकर मोदी को दुनिया का हनुमान बनाया था। मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में कमल खिल रहा है। अब कैराना के उज्जवल भविष्य के लिए बाबू हुकुम ¨सह की बेटी मृगांका को जीताना होगा। कहा कि मृगांका की जीत के विजय उत्सव में भी वह शामिल होंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कैराना लोकसभा के अंतर्गत कस्बा अंबेहटा पीर में भाजपा प्रत्याशी मृगांका ¨सह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भारत माता की जय और जयश्री राम के नारे के साथ केशव प्रसाद मौर्य ने सवालिया लहजे में जनता से पूछा कि मोदी ने गलत क्या किया है? कहा कि मोदी-योगी की जोड़ी को देश-विदेश में जाना जाता है। जहां योगी जाते हैं, वहां बड़े अंतर से कमल खिल जाता है। पिछले चुनाव की तरह 2019 के लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता 73 सांसद जीताकर मोदी को पीएम बनाएगी। कहा कि विकास के लिए पैसे की जरुरत होती है और लक्ष्मी जी कमल पर बैठकर ही आती हैं। यहां आई भीड़ ने साबित कर दिया है कि कैराना में भाजपा का कमल खिल चुका है।

भाजपा जब प्रदेश की सत्ता में आई तो गड्ढायुक्त सड़कें मिली थी। जिन लोगों को प्रदेश को इस स्थिति में पहुंचाया है आज वह भी गड्ढों में पहुंच गए हैं। चारों ओर सड़कों का निर्माण हो रहा है। सत्ता में आते ही सरकार ने किसानों के एक लाख तक के ऋण माफ किये। गेहूं, धान के साथ आलू खरीद का प्रबंध किया। कार्यकर्ताओं के दम पर मोदी-योगी की सरकारें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में स्थापित मोदी व योगी की सरकार किसी अधिकारी के दम पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के दम पर है। भाजपा कार्यकर्ता हनुमान की तरह शक्तिशाली हैं। इसलिए कार्यकर्ता अपने बल को याद कर मृगांका के लिए भाजपा विरोधी दलों को जवाब देने के खड़े हो जाएं।

chat bot
आपका साथी