तत्परता से काम में जुटे हैं कर्मयोद्धा

आवश्यक सेवाओं के संचालन में तत्परता से जुटे है कर्मयोद्धा जागरण संवाददाता सहारनपुर कोरोना के लॉकडाउन के दौरान सरकार के निर्देश पर आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखा गया है। सेवाओं के संचालन में लगे कर्मचारी घरों पर समय बिता रहे लोगों की सुरक्षा को बिना किसी हिचकिचाहट के दिन-रात जुटे है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 06:11 AM (IST)
तत्परता से काम में जुटे हैं कर्मयोद्धा
तत्परता से काम में जुटे हैं कर्मयोद्धा

सहारनपुर जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान सरकार के निर्देश पर आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखा गया है। इन सेवाओं के संचालन में लगे कर्मचारी घरों पर समय बिता रहे लोगों की सुरक्षा को बिना किसी हिचकिचाहट के दिन-रात जुटे हैं। दिल्ली रोड पर सुबह सवेरे कर्मयोगी घर-घर पर अखबार बांटने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा था। सर्किट हाउस के निकट डिलीवरी मैन गैस रिफिल लेकर क्षेत्र में घर-घर लोगों को वितरित कर रहा था। दिल्ली रोड के डिवाइडर पर लगे पौधों की नगर निगम कर्मचारी पानी देकर सिचाई कर रहा था। बाजोरिया रोड पर स्वास्थ्य कर्मचारी दोपहिया वाहन पर जिला चिकित्सालय की ओर तेजी से बढ़ रहे थे। विश्वकर्मा चौक पर तैनात यातायात पुलिस का सिपाही सड़क पर बिना कारण घूम रहे लोगों को समझा रहा था कि अनावश्यक सड़क पर न घूमें, अन्यथा उनका चालान काट दिया जायेगा।

chat bot
आपका साथी