जनप्रतिनिधि ही जनता तक पहुंचाते हैं विकास की योजनाएं: जसवंत

बेहट में राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त विकास योजनाएं जनप्रतिनिधियों द्वारा ही हर नागरिक तक पहुंचाई जा सकती हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से निस्वार्थ जनता की सेवा में जुटे रहने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:39 PM (IST)
जनप्रतिनिधि ही जनता तक पहुंचाते हैं विकास की योजनाएं: जसवंत
जनप्रतिनिधि ही जनता तक पहुंचाते हैं विकास की योजनाएं: जसवंत

सहारनपुर, जेएनएन। बेहट में राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त विकास योजनाएं जनप्रतिनिधियों द्वारा ही हर नागरिक तक पहुंचाई जा सकती हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से निस्वार्थ जनता की सेवा में जुटे रहने का आह्वान किया।

जसवंत सैनी बेहट में ब्लाक प्रमुख मुजफ्फराबाद राखी पुंडीर के पति योगेश पुंडीर द्वारा आयोजित ब्लाक क्षेत्र के सभी बीडीसी सदस्यों में प्रधानों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विकास की हर तरफ लहर है। इस बार पहले से ज्यादा बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार आएगी। पूर्व विधायक महावीर राणा ने कहा कि भाजपा की केंद्र में प्रदेश की सरकार ऐतिहासिक विकास करा रही हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह पुंडीर ने कहा कि जिस प्रकार पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश में जन समर्थन मिला है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में विकास दिखाई देगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, प्रदेश मंत्री विजेंद्र कश्यप महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अनिल सिघल, अखिलेश बंसल, नरेंद्र बंसल आदि भाजपा नेता रहे।

फरार तस्कर को पकड़ा

सरसावा: एसएसपी द्वारा चलाये गये धरपकड़ अभियान में एस आई नरेश भाटी ने टीम के साथ 27 जुलाई को तीन दिन पहले चेकिग के दौरान शराब तस्करों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर हरियाणा से तस्करी करके लाई शराब से भरी कार को मौके पर छोड़ फरार हुए एक तस्कर रुपेंद्र पुत्र पुन्ना निवासी ग्राम फंदपुरी थाना नकुड़ को गिरफ्तार कर संगीन धाराओं मे जेल भेजा। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि शेष फरार तस्कर शीघ्र ही जेल की सलाखों के पीछे होगें

chat bot
आपका साथी