नवविवाहितों को प्रदान की आर्थिक मदद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर हिन्दू-मुस्लिम नवजोड़ों को कन्यादान के रूप में आर्थिक मदद प्रदान की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 10:42 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 10:42 PM (IST)
नवविवाहितों को प्रदान की आर्थिक मदद
नवविवाहितों को प्रदान की आर्थिक मदद

सहारनपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर हिन्दू-मुस्लिम नवजोड़ों को कन्यादान के रूप में आर्थिक मदद प्रदान की गई। अखिलेश यादव ने वर्चुअल संवाद के जरिये इनको आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने शीघ्र ही जनपद आगमन की बात कही।

गौरतलब है कि बुधवार को सपा के पूर्व एमएलसी आशु मलिक द्वारा अलग-अलग स्थानों पर 48 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया था। गरीब कन्याओं के विवाह का सामुहिक आयोजन होना था, लेकिन कोरोना गाइड लाइन के चलते सामूहिक आयोजन नहीं किया जा सका। अंबाला रोड स्थित फार्म पर अखिलेश यादव ने नवजोडों से वर्चुअल संवाद किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आशु मलिक ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह ने हमेशा गरीब एवं पिछड़ों की मदद की है। उनके सिद्धांतों को हमने जीवन में उतारा और गरीबों व पिछडों व असहाय लोगों की मदद शुरू की और गरीब कन्याओं का विवाह इसका ही हिस्सा है। आज प्रदेश में जो हालात है उससे साफ है कि जनता का झुकाव सपा की ओर है। आने वाला समय सपा का है और अखिलेश यादव फिर से सूबे के मुख्यमंत्री के बनेंगे।

इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक मजाहिर हसन मुखिया, युवा नेता साहिल खान, उस्मान मुखिया, जिलाध्यक्ष चौ: रूद्रसेन, लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, पूर्व एमएलसी उमर अली खान, वरिष्ठ नेता जितेंद्र राणा, पूर्व विधायक माविया अली, आदि ने आशीर्वाद प्रदान किया।

गीता प्रचार समिति की वार्षिक पत्रिका गीता दपर्ण का विमोचन

देवबंद : श्री गीता प्रचार समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन कर समिति की वार्षिक पत्रिका गीता दर्पण का विमोचन किया गया। इस दौरान आयोजित हुई भजन संध्या में ठाकुर जी के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।

श्री गीता भवन में हुए कार्यक्रम में ठाकुरजी को राजभोग लगाया गया। भजन संध्या में भजन गायकों ने सुंदर भजन सुनाकर ठाकुर जी को रिझाया। इसके उपरांत वार्षिक पत्रिका गीता दर्पण का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। समिति के महासचिव सुधीर गर्ग ने बताया कि पत्रिका में पूरे वर्ष का पचांग, त्योहार, महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर समेत महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। इस मौके पर रितेश बंसल, सुशील कर्णवाल, संजय मित्तल, अजय बंसल, अलंकार गुप्ता, पंकज अग्रवाल, डा.कांता त्यागी, गीता सिघल, मंजू शर्मा और अखिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी