चंद्रशेखर ने जेल में एक वक्त का भोजन त्यागा

सहारनपुर :दलितों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने व दो अप्रैल को मारे गए 11 दलितों के परिजनों को मुआ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Apr 2018 10:26 PM (IST) Updated:Sat, 07 Apr 2018 10:26 PM (IST)
चंद्रशेखर ने जेल में एक वक्त का भोजन त्यागा
चंद्रशेखर ने जेल में एक वक्त का भोजन त्यागा

सहारनपुर :दलितों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने व दो अप्रैल को मारे गए 11 दलितों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण ने जेल में एक वक्त का भोजन त्यागकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। संदेश दिया कि यदि प्रशासन ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो वह पूरी तरह अन्नत्याग देगा। संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी रविवार से एक समय का खाना छोड़ देंगे। उधर, जेल प्रशासन ने चंद्रशेखर के एक वक्त का भोजन त्यागने की बात से इन्कार किया है।

एससी-एसटी एक्ट के संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दो अप्रैल को सहारनपुर बंद के दौरान पुलिस ने दलित समाज के एक हजार लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे। शुक्रवार को चंद्रशेखर ने जेल से दिए संदेश में आरोप लगाया था कि सहारनपुर समेत पूरे देश में दलितों पर फर्जी मुकदमे लिखे गए हैं। सरकार मुकदमों को तुरंत वापस लेकर 11 मृतकों के परिजनों को मुआवजा दे। ऐसा नहीं होने पर एक वक्त का खाना छोड़कर भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी।

भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत ¨सह नौटियाल ने बताया कि चंद्रशेखर ने शनिवार को जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। चंद्रशेखर के समर्थन में रविवार से वह भी सैकड़ों साथियों के साथ रामनगर में एक वक्त का भोजन त्याग देंगे। चंद्रशेखर ने भूख हड़ताल पर बैठने की अनुमति मांगी थी, जो नहीं दी गई है। चंद्रशेखर ने शनिवार सुबह खाना खाया है।

डा. विरेशराज शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

chat bot
आपका साथी