पौधारोपण में विभागों के साथ एनजीओ को जोड़ा जाए : संयुक्ता

पौधारोपण अभियान के लिए नामित नोडल अधिकारी संयुक्ता समद्दार ने निर्देश दिए कि पौधारोपण अभियान में सभी विभागों के साथ एनजीओ को जोड़ा जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 11:27 PM (IST)
पौधारोपण में विभागों के साथ एनजीओ को जोड़ा जाए : संयुक्ता
पौधारोपण में विभागों के साथ एनजीओ को जोड़ा जाए : संयुक्ता

पौधारोपण में विभागों के साथ एनजीओ को जोड़ा जाए : संयुक्ता

सहारनपुर, जागरण टीम। आयुक्त एनसीआर और जनपद में वृहद पौधारोपण अभियान के लिए नामित नोडल अधिकारी संयुक्ता समद्दार ने निर्देश दिए कि पौधारोपण अभियान में सभी विभागों के साथ एनजीओ को जोड़ा जाए तथा इसके लिए सेक्टर एवं जोन में विभाजित कर सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएं। उन्होंने नर्सरी से हो रहे पौधों के उठान का भी निरीक्षण किया तथा कलक्ट्रेट परिसर में कदम्ब का पौधा रोपा। आयुक्त एनसीआर और जनपद में वृहद पौधारोपण अभियान के लिए नामित नोडल अधिकारी संयुक्ता समद्दार रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थी। इस मौके पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जनपद को 45.92 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर आयुक्त नोडल अधिकारी संयुक्ता समद्दार ने सभी विभागों के अधिकारियों से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्राप्त लक्ष्य का शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए डाक्यूमेंटेशन का कार्य भी पूर्ण करें। उन्होंने जनपद में विभिन्न प्रकार के पौधारोपण अमृत वन, शक्ति वन, नगर वन, खाद्य वन, बाल वन तथा युवा वन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि शक्ति वन में महिलाओं द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। बाल वन के संदर्भ में बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अपने लक्ष्य के सापेक्ष बच्चों के माध्यम से पौधारोपण करवाएं तथा पौधारोपण ऐसे स्थान पर कराएं जहां बच्चों के खेलने आदि की गतिविधियां न हों। जिन स्कूलों में चारदीवारी नहीं है वहां पर अधिक से अधिक मात्रा में पौधारोपण करवाना सुनिश्चित कराएं तथा इसकी देखरेख भी करें। उन्होंने कहा कि जनपद में पौधारोपण का लक्ष्य 33 प्रतिशत होना चाहिए जोकि निरंतर कम हो रहा है। इसे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सहारनपुर जनपद का वन क्षेत्र पिछले दो वर्ष में बढ़ा है जिसकी आयुक्त संयुक्ता ने प्रशंसा भी की। बैठक के बाद उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में कदम्ब का पौधा रोपा। दुधली बुखारा में नर्सरी का किया निरीक्षण नोडल अधिकारी संयुक्ता समद्दार ने ग्राम दूधली बुखारा में मियावाकी पद्धति से तैयार किए जा रहे पौधों का निरीक्षण किया एवं नर्सरी को देखा। उन्होंने देखा कि यहां विभिन्न विभागों को निःशुल्क पौधे मुहैया कराए जा रहे हैं एवं उठान का कार्य पूरी तरह से सम्पन्न हो रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी, डीएफओ शिवालिक प्रभाग श्वेता सैन, डीएफओ सामाजिक वानिकी आईसी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार, उपायुक्त सिद्धार्थ यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरीश कुमार, डीपीआरओ आलोक कुमार शर्मा एवं सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी