बालिका दिवस पर जिला चलाएंगी बेटियां

एक दिन की थानाध्यक्ष बनने के बाद अब जिला प्रशासन नई पहल करने जा रहा है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यालय अध्यक्ष के पदों पर मेधावी बालिकाओं को एक दिन का प्रभार दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 10:33 PM (IST)
बालिका दिवस पर जिला चलाएंगी बेटियां
बालिका दिवस पर जिला चलाएंगी बेटियां

सहारनपुर जेएनएन। एक दिन की थानाध्यक्ष बनने के बाद अब जिला प्रशासन नई पहल करने जा रहा है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस, उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यालय अध्यक्ष के पदों पर मेधावी बालिकाओं को एक दिन का प्रभार दिया जाएगा। उस दिन जिले के कई विभागों की कमान बेटियों के हाथों में होगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पदों पर मेधावी बालिकाओं को एक दिन की सांकेतिक अधिकारी नायिका नियुक्त किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस आशय के आदेश जारी करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तहसील/विकास खंड स्तर के कार्यालयों में भी सांकेतिक अधिकारी नियुक्त करने के लिए सभी विभाग अपने स्तर से निर्देश निर्गत करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सांकेतिक अधिकारी नायिका की संपूर्ण दिन की गतिविधि (फोटोग्राफ के साथ) की सूचना 24 जनवरी 2021 की सांय पांच बजे तक कार्यालय जिला प्रोबेशन को दी जाए।

कार्यालय समय से आएं अधिकारी : सीडीओ

सहारनपुर । मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होकर जनता की समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने सोमवार को सभी विभागाध्यक्षों, समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों (विकास विभाग से संबंधित) एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने कार्यालयों में निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर जन शिकायतों को सुनें। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थों की भी कार्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। कहा कि उच्चाधिकारियों के द्वारा समय-समय पर कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मियों के विरूद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी