राम ने किया अहंकारी दशानन का अंत

गंगोह में रावण समेत लंका के तमाम योद्धाओं के अंत के बाद शुक्रवार को कस्बे में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में काफी भीड़ नजर आई। कार्यक्रम का समापन भरत मिलाप के बाद किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 08:00 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 08:00 PM (IST)
राम ने किया अहंकारी दशानन का अंत
राम ने किया अहंकारी दशानन का अंत

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में रावण समेत लंका के तमाम योद्धाओं के अंत के बाद शुक्रवार को कस्बे में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में काफी भीड़ नजर आई। कार्यक्रम का समापन भरत मिलाप के बाद किया जाएगा।

कस्बे में बृहस्पतिवार की रात जगह-जगह हुई रामलीला में रावण ने युद्ध के लिए मेघनाद को भेजा, लेकिन इस बार उसका कोई वार नहीं चला। लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया। यह खबर सुनकर सलोचना भी सती हो गई। सलोचना के रूप में थारूल का अभिनय सराहा गया। रावण व मेघनाद का संवाद बेहद प्रभावी रहा। रामलीला रंगमंच पर मेघनाद लक्ष्मण युद्ध के दौरान जमकर संवाद हुए। इसके बाद रावण का यह वार भी खाली ही गया तथा हनुमान ने पाताल पहुंचकर उनकी योजना पर पानी फेर दिया। जिसके बाद राम ने रावण का अंत कर दिया। साथ ही दो सप्ताह से चल रही रामलीला मंचन का समाप्त हो गया।

उधर, हिदूसभा सराय में भी कुंभकर्ण, मेघनाद व रावण युद्ध में मारे गए। शिवचौक स्थित रामलीला रंगमंच पर अनेक लोगों ने कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार देने वालों में राजेश गर्ग, नामदेव फाइनेंस, एवरेस्ट कंपनी, सुहैल खान, जेके सीमेंट आदि अनेक संस्थाओं ने कलाकारों को पुरस्कृत किया।

स्वयंसेवक संघ ने किया शस्त्रों का पूजन

रामपुर मनिहारान: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कर पर्व को उत्सव के साथ मनाया है।

शुक्रवार को दशहरा के अवसर पर विभाग प्रचारक पवीर ने शस्त्र पूजन के बाद कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी लोग आगे आएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य मास्टर अजब सिंह संचालन राजू कुमार नगर कार्यवाह ने किया। मुख्य शिक्षक अभिषेक, नगर प्रचार प्रमुख गीत देवांश, रवि तहसील प्रचारक, अर्जुन, नगर विद्यार्थी विस्तारक ललित, वरदान वीरेंद्र पंकज नरेंद्र विनोद राकेश मनोज कुमार सतपाल पेशकार साहब सिंह दक्ष, अंशुल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी