आज आ सकती हैं अनेक समस्याएं

गंगोह में बुधवार को देव प्रबोधिनी एकादशी का पर्व है। इस दिन सैकड़ों शादियां आयोजित होंगी लेकिन सरकार की नई गाइड लाइन के चलते लोगों को झटका लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 11:08 PM (IST)
आज आ सकती हैं अनेक समस्याएं
आज आ सकती हैं अनेक समस्याएं

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में बुधवार को देव प्रबोधिनी एकादशी का पर्व है। इस दिन सैकड़ों शादियां आयोजित होंगी लेकिन सरकार की नई गाइड लाइन के चलते लोगों को झटका लगा है।

शादियों की अधिकता के कारण बुधवार को गंगोह ब्लाक क्षेत्र में सैकड़ों शादियां होनी हैं। इस दिन देवोत्थान एकादशी का पर्व है। इस दिन अ-सूझ शादियां भी संपन्न हो जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्र को छोड़ कर नगर में कोई भी धर्मशाला, बैंक्विट हाल व बारात घर खाली नहीं है। अब बरातों का छोटे वाहनों में आना-जाना आम चलन में आ गया है। क्षेत्र में सैकड़ों छोटे वाहन हैं, जिनमें इस दिन कोई भी खाली नहीं है। देवोत्थान एकादशी पर ही अनेक जगह तुलसी विवाह भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। बैंड, रथ, घोड़ी हलवाई, फूल वाला यहां तक की विवाह शादियों में काम करने वाले मजदूर किस्म के लोग भी खाली नहीं दिखाई है। पुरोहितों की मांग होने के कारण भी परेशानी बढ़ रही है। सब्जियों के भाव में भी उछाल आने लगा है।

पिछले दिनों सरकार ने कोरोना गाइड लाइन में विवाह-शादी व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में गाइड लाइन का पालन करते हुए दौ सौ लोगों के उपस्थित रहने की छूट दी थी, लेकिन कोरोना मीटर बढ़ने के बाद इसे घटाकर सौ कर दिया गया है। अचानक हुए इस परिर्वतन के कारण अब उन लोगो के सामने समस्या आ गई है जिन लोगों ने अपने कार्यक्रम में सौ से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया था। इसी कारण सबसे ज्यादा परेशान वह लोग हैं जिनके यहां 25 नवंबर को शादी है।

chat bot
आपका साथी