खो-खो बालक वर्ग में डीएवी का दबदबा

तीन दिवसीय डीएवी अंर्तविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित जासं सहारनपुर तीन दिवसीय डीएवी राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता यूपी-19 कलस्टर-3 का समारोह पूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में डीएवी सोनिया विहार सहारनपुर का दबदबा रहा। विजेता तथा उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को स्वर्ण रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 10:32 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 10:32 PM (IST)
खो-खो बालक वर्ग में डीएवी का दबदबा
खो-खो बालक वर्ग में डीएवी का दबदबा

सहारनपुर जेएनएन। तीन दिवसीय डीएवी राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता यूपी-19 कलस्टर-3 का समारोह पूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में डीएवी सोनिया विहार सहारनपुर का दबदबा रहा। विजेता तथा उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया गया।

डीएवी प्रबंध समिति नई दिल्ली के तत्वावधान में चल रह रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर रविवार को पुलिस लाइन में हुए समारोह में प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। खो-खो ब्वायज में डीएवी सोनिया विहार विनर, डीएवी रसूलपूर रनर, खो-खो ग‌र्ल्स में डीएवी सोनिया विहार विनर, डीएवी रसूलपुर रनर, वालीबॉल ब्वायज में डीएवी सोनिया विहार विनर, डीएवी मुजफ्फरनगर रनर, वालीबॉल ग‌र्ल्स में डीएवी मुजफ्फरनगर विनर, योगा ब्वायज में डीएवी रामपुर मनिहारान विनर, डीएवी सोनिया विहार रनर, योगा ग‌र्ल्स में डीएवी सोनिया विहार विनर, डीएवी रसूलपुर रनरअप रहे। 800 मीटर रेस बालक वर्ग में विक्रांत चौहान, अभिमन्यु-द्वितीय, इकराम, बालिका वर्ग में गायत्री, शिवानी, महक सैनी, 400 मीटर रेस बालक में रोहन, अंकित, आदित्य पुंडीर, बालिका में श्रेया, विदुषी चौहान, दिव्या, 1500 मीटर रेस बालक वर्ग में विक्रांत चौहान, प्रियांशु पुंडीर, हरमीत, बालिका वर्ग में विदुषी चौहान, अंशिका सैनी, इजना गौर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। शॉटपुट बालिका वर्ग में नित्याश्री शर्मा, जीनत, राधिका, बालक वर्ग में तुषार, शोएब, करण, डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में रजा, रोहन, शोएब, बालिका वर्ग में नित्याश्री शर्मा, राधिका, जीनत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इस मौके पर डीएवी रामपुर मनिहारान के प्रधानाचार्य सतेंद्र शुक्ला, सोनिया विहार शाखा के इंचार्ज कमल लूथरा, आवास विकास शाखा के प्रधानाचार्य अजय शर्मा, कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, कीरत सिंह, शुभम पांचाल, आकाश, नीतू, तेजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन योगेंद्र त्यागी व व अनीता चौधरी ने किया।

chat bot
आपका साथी