कोरोना से तीन मौत, विधायक सहित रिकार्ड 93 पॉजिटिव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दिन रिकार्ड कोरोना मरीजों की वृद्धि हुई है। अधिवक्ता सहित तीन की मौत हो गई जबकि नए 93 मरीजों की पुष्टि हुई। इसमे कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1472 पहुंच गया है जबकि 28 मरीजों की छुट्टी के बाद अब एक्टिव केस 594 पहुंच गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:12 AM (IST)
कोरोना से तीन मौत, विधायक सहित रिकार्ड 93 पॉजिटिव
कोरोना से तीन मौत, विधायक सहित रिकार्ड 93 पॉजिटिव

सहारनपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दिन रिकार्ड कोरोना मरीजों की वृद्धि हुई है। अधिवक्ता सहित तीन की मौत हो गई जबकि नए 93 मरीजों की पुष्टि हुई। इसमे कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1472 पहुंच गया है जबकि 28 मरीजों की छुट्टी के बाद अब एक्टिव केस 594 पहुंच गए हैं। जिले में अब तक 853 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि अब तक 25 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि, शनिवार को तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई। इसमे देवबंद का 28 साल का युवक तथा थाना सदर बाजार क्षेत्र के दो मरीज थे। इनमें एक टैक्स एडवोकेट थे, जिनका कार्यालय घंटाघर पर था। पूरी सुरक्षा के साथ तीनों शवों का अंतिम संस्कार करवा दिया गया। इसके अलावा पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट 93 लोगों की आई है। इनमें कांग्रेस के देहात विधान सभा सीट से विधायक मसूद अख्तर भी शामिल हैं। इसके अलावा शहर के पंत विहार, खलासी लाइन, आवास विकास, रायवाला, जेजे पुरम, हरेटी, गोविद नगर, डीएसओ कंपाउंड, ब्रिज विहार, बड़तला यादगार, विजय नगर आदि क्षेत्रों के मरीज हैं। कोरोना लक्षण वाले मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया है, जबकि बिना लक्षण वालों को होम आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा 28 मरीजों की छुट्टी कर दी गई है। अब एक्टिव केस 594 हो गए हैं जबकि 853 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी