डीजल-पेट्रोल की महंगाई रोकने को कांग्रेस का प्रदर्शन

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम एवं महंगाई केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का नतीजा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM (IST)
डीजल-पेट्रोल की महंगाई रोकने को कांग्रेस का प्रदर्शन
डीजल-पेट्रोल की महंगाई रोकने को कांग्रेस का प्रदर्शन

सहारनपुर, जेएनएन। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम एवं महंगाई केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का नतीजा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली के नेतृत्व एवं कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, प्रदेश कांग्रेस जिला पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उमा भूषण एवं कांग्रेस नेता मजाहिर राणा की उपस्थिति में जिला एवं महानगर के कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और दिन-प्रतिदिन बढ़ रही पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों का जोरदार नारेबाजी के साथ विरोध किया। जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली एवं कांग्रेस के दोनों विधायक मसूद अख्तर व नरेश सैनी ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार एवं तेल कंपनियों की मिलीभगत से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, वह सरासर जनता के साथ धोखा है। इस बेतहाशा वृद्धि को रोकने के लिए कांग्रेस एवं देश के नागरिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है, लेकिन सरकार इस तरफ कोई ध्यान ना देते हुए दामों में निरंतर वृद्धि कर रही है। कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम के अनुसार देश में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए एवं हाल ही मे बढ़ाई गई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए। जावेद साबरी, शशी वालिया एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उमा भूषण ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ाई जा रही कीमतें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं तेल कंपनियों से मिलीभगत का नतीजा है। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने भी डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। प्रदर्शन में अशोक जैन, अमरदीप जैन, अक्षय कुमार, पूर्व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गौरव वर्मा, अशोक शारदा, धर्मपाल जोशी, जव्वार अहमद, अमित कांबोज, नसीब खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी