साजिया को लगा सदमा, 24 घंटे से नहीं बोल पा रही

सहारनपुर : एक साल के मासूम आशियान के अपहरण के बाद से उसकी बहन साजिया का बुरा हाल ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 11:14 PM (IST)
साजिया को लगा सदमा, 24 घंटे से नहीं बोल पा रही
साजिया को लगा सदमा, 24 घंटे से नहीं बोल पा रही

सहारनपुर : एक साल के मासूम आशियान के अपहरण के बाद से उसकी बहन साजिया का बुरा हाल है। रविवार शाम तक तो गांव के बच्चों को देख कर आशियान-आशियान चिल्ला रही थी, मगर सोमवार सुबह उसकी आवाज चली गई। कई प्रयासों के बावजूद गुमसुम साजिया कुछ बोल नहीं पा रही है।

शनिवार शाम को भट्टा मजदूर इंतजार की आठ साल की बेटी साजिया की गोद से गांव ढमोला के बाहर मासूम आशियान का अपहरण हो गया था। बाइक सवार दो युवक उसे छीन कर भाग गए थे। पुलिस उसी रोज से बच्चे को सकुशल बरामद कराने की कोशिश तो कर रही है, मगर अभी तक कामयाबी नहीं मिली। सोमवार को बिलखते हुए इंतजार बोला कि मैं तो बर्बाद हो गया। बेटे का अपहरण हो गया और आंगन की सबसे नटखट बेटी साजिया भी अब बोल नहीं पा रही। रविवार शाम तक तो छोटे बच्चों को देखकर आशियान-आशियान ही चिल्ला रही थी, हर दूसरे लड़के को पकड़ कर यही बोल रही थी कि कोई मेरे भाई को ला दो, मगर सोमवार सुबह से तो वह कुछ भी बोल नहीं पा रही है। कोशिश भी कर रही है, लेकिन आवाज नहीं निकल रही। उसकी इस हालत को देख आंगन में रूकने का मन नहीं कर रहा है। दोपहर को बड़ी मुश्किल से उसे सुलाया है।

-------

मेरे बेटे का ¨जदा होना मुश्किल

भट्टा मजदूर इंतजार बोला कि पुलिस उसके बेटे को तलाश रही है या नहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। यहां आकर अफसर बड़ी-बड़ी बातें तो खूब कर रहे हैं, मगर अब तक बता कुछ भी नहीं रहे। हमसे ही उल्टे-सीधे सवाल पूछे जा रहे हैं। इंतजार बोला कि लगता है कि अब मेरे बेटे का ¨जदा होना मुश्किल है।

chat bot
आपका साथी