केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को प्रतिबद्ध : डीएम

सहारनपुर: जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 10:26 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 10:26 PM (IST)
केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को प्रतिबद्ध : डीएम
केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को प्रतिबद्ध : डीएम

सहारनपुर: जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महिलाओं के सामाजिक उत्थान के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिन्हें महिलाओं को घर-घर जाकर बतलाना है व छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करते हुए उन्हें लाभान्वित करना है।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय मंगलवार को विकास भवन के सभागार में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का शुभारंभ कर महिला कर्मियों के साथ अभियान के सफल आयोजन के लिए बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने महिला कर्मियों से आह्वान किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि देश की महिलाओं को वे सभी सुविधाएं और अवसर प्राप्त हो, जिनसे वे जीवन और समाज में आगे बढ़ सकें। उन्होंने नारी का मां दुर्गा के रूप में उल्लेख करते हुए कहा कि नारी को परदे व शिक्षा से दूर रखना ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़ी महिलाएं पूरी जिम्मेदारी के साथ ब्लॉक व तहसील स्तर पर घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताएं और लाभान्वित करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़कर सुनाया।

उन्होंने कहा कि यह अभियान मुख्यत: शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य व पोषण, स्वच्छता व सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए कार्यों को बतलाए व स्वच्छ शौचालय निर्माण की जानकारी दें।

उपायुक्त मनरेगा दुष्यंत ¨सह ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत महिलाओं को कार्य करने में प्राथमिकता दी जाती है।

योगी ने लखनऊ में किया शुभारंभ

नारी सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में मौजूद महिला कर्मियों को टीवी पर लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 10 करोड़ मातृत्व शक्ति हैं। यह शक्ति घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को महिलाओं को बताएं। मुख्यमंत्री ने एक बुकलेट का भी विमोचन किया व केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म को भी प्रदर्शित किया गया।

chat bot
आपका साथी