घाड़ क्षेत्र की वंशिका ने उत्तराखंड में जीता फैशन डिजाइनिग का खिताब

घाड़ जैसे पिछड़े क्षेत्र में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। क्षेत्र के ग्राम बादशाही बाग की वंशिका शर्मा ने उत्तराखंड में फैशन डिजाइनिग प्रतियोगिता में मिस इंडिया 2021 का खिताब जीता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 11:01 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 11:01 PM (IST)
घाड़ क्षेत्र की वंशिका ने उत्तराखंड में जीता फैशन डिजाइनिग का खिताब
घाड़ क्षेत्र की वंशिका ने उत्तराखंड में जीता फैशन डिजाइनिग का खिताब

सहारनपुर, जेएनएन। घाड़ जैसे पिछड़े क्षेत्र में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। क्षेत्र के ग्राम बादशाही बाग की वंशिका शर्मा ने उत्तराखंड में फैशन डिजाइनिग प्रतियोगिता में मिस इंडिया 2021 का खिताब जीता है।

देहरादून के स्टारवुड होटल में मिस्टर एंड मिस डीसी इंडिया 2021 सीजन 6 का आगाज हुआ, जिसमें मिर्जापुर क्षेत्र के गांव बादशाहीबाग की वंशिका शर्मा ने रैंप पर उतर कर प्रतिभा दिखाई और सूफी साबरी फैशन डि•ाइनर के बैनर तले कई अवार्ड अपने नाम दर्ज किए। वंशिका शर्मा ने बताया कि फैशन डिजाइन में मिस डीसी इंडिया रनर अप, मिस डीसी हरिद्वार, मिस डीसी टैलेंटेड अवार्ड मिल चुके हैं। आयोजन के दौरान दौरान डायरेक्टर प्रणय दीक्षित होस्ट, कुलदीप शर्मा, सुभम कौशिक, अनुराग पंवार, रोहित सिंह, यस गर्ग, रोहित श्रीवास्तव व तारिक खान मौजूद रहे।

जनता को दें कल्याणकारी नीतियों की जानकारी अमित अग्रवाल

जागरण संवाददाता, सहारनपुर : भाजपा के नगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों में परिचय बैठक लेते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी जनता को दें तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे नकारात्मक प्रचार के बारे में आम जनता को जागरूक करने का काम करें।

नगर विधानसभा क्षेत्र के मंडलों की सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक मंडल एवं बूथ पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तरह सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि आगामी माह में पार्टी द्वारा अनेक कार्यक्रमों व अभियानों का आयोजन किया जाना है, सभी कार्यकर्ता उन कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक जनभागीदारी तय करें। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसमें वह प्रत्येक शक्ति केंद्र से वर्चुअल संवाद करेंगे। इस दौरान सभी पदाधिकारी अपने बूथ पर उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रुप से महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महामंत्री किशोर शर्मा, योग चुघ सहित महानगर व मण्डल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी