कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू अखंड ने फूंका पुतला

केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए तीन कृषि विधेयक के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अखंड ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विधेयकों का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:19 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:19 PM (IST)
कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू अखंड ने फूंका पुतला
कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू अखंड ने फूंका पुतला

सहारनपुर, जेएनएन। केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए तीन कृषि विधेयक के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अखंड ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विधेयकों का पुतला फूंका।

कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू अखंड के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को ठाकुर वेदपाल सिंह की अध्यक्षता व तकी चौधरी के संचालन में अनेक किसान सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। नीरज चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट काल में सरकार ने कृषि विधेयक लागू कर दिये। किसी भी किसान संगठन से इस संबंध में कोई बातचीत नहीं की, जिस कारण किसान सड़कों पर उतरने को विवश हो रहा है। खेती पहले ही घाटे का सौदा साबित हो रही है, ऐसे में भाकियू अखंड इन विधेयकों का विरोध करती है।

प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष एके त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय कुमार, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अंकित राण, नकुड़ तहसील अध्यक्ष मदन चौधरी, जिला प्रभारी अदनान, बेहट तहसील अध्यक्ष देशराज राणा, युवा मंडल अध्यक्ष योगेश सिंह, संजीव राणा, सुखबीर सिंह, गुलशन प्रधान, सोमपाल स्वामी, अनिल चौहान, आदि रहे।

chat bot
आपका साथी