कनाडा से लौटी महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव से पूरा सिस्टम सहम रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद है और हर छोटी-बड़ी सूचना मिलते ही पहुंच रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Mar 2020 09:50 PM (IST) Updated:Sun, 22 Mar 2020 09:50 PM (IST)
कनाडा से लौटी महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
कनाडा से लौटी महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव से पूरा सिस्टम सहम रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद है और हर छोटी-बड़ी सूचना मिलते ही पहुंच रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम नागल की शुगर मिल कॉलोनी पहुंची। कनाडा से अपने देवर के पास आई 65 साल की महिला की तबीयत खराब है, जिसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।

सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी ने बताया कि, रविवार दोपहर नागल के शुगर मिल कॉलोनी से फोन आया था। बताया गया कि यहां अपने रिश्तेदार के पास कनाडा से बुजुर्ग महिला चार दिन पहले आई है और सुबह से उनकी तबियत खराब हो रही है। तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया। बुजुर्ग महिला सहित परिवार के अन्य सदस्यों का थर्मल स्कैनर से जांच की गई। महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है। सीएमओ ने बताया कि महिला का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। शनिवार को देवबंद से लाए गए युवक का सैंपल भेजा गया था लेकिन अभी उसकी रिपेार्ट नहीं आई है। सभी को सतर्क रहने को कहा जा रहा है, ताकि लोग भीड़ में एकत्र न हों।

chat bot
आपका साथी