11864 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

जिले में टीकाकरण अभियान चल रहा है। ताकि कोरोना को जड़ से खत्म किया जा सके। बुधवार को भी 11 हजार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 10:49 PM (IST)
11864 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
11864 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

सहारनपुर, जेएनएन। जिले में टीकाकरण अभियान चल रहा है। ताकि कोरोना को जड़ से खत्म किया जा सके। बुधवार को भी 11 हजार 864 लोगों को टीका लगाया गया। उधर डेंगू के भी लगातार मरीज कम मिल रहे हैं। हालांकि अब इक्का दुक्का मरीज ही मिल रहे हैं।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिले से कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए रोजाना चार हजार के लगभग लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले काफी समय से एक भी कोरोना पाजिटिव नहीं मिला है। हालांकि एक सप्ताह पहले एक महिला पाजिटिव पाई गई थी। अब वह भी ठीक हो चुकी है। डीएम ने कहा कि जिले के लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी है। बिना मास्क के लोगों को अपने घरों से निकलना चाहिए। शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। डीएम ने बताया कि दूसरी लहर में लोगों ने लापरवाही की थी। जिस कारण जिले के 441 लोगों की मौत हो गई थी। 32 हजार 901 लोग पाजिटिव पाए थे। हालांकि इनमे से 32 हजार 459 लोग ठीक हो गए थे।

369 केंद्रों पर चला टीकाकरण अभियान

सहारनपुर : जिला टीकाकरण अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले के 369 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया था। इन केंद्रों पर 68 हजार 500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि यहां पर 11 हजार 864 लोगों को ही टीका लग सका है। आज लगाए गए कुल टीकों की संख्या : 11864

अब तक लगाए गए टीकों की संख्या : 2431964 कुल केस---32901/00

सक्रिय केस---00/00

स्वस्थ हुए---32459/00

कुल मौत---441/00

कुल टेस्ट---913832/3540

chat bot
आपका साथी